First LOOK: ब्लॉकबस्टर होगी 'दत्त बॉयोपिक'.. पहली झलक से ही FINAL है!
दत्त बॉयोपिक के सेट से रणबीर कपूर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। बता दें, रणबीर का यह लुक आपको हैरान कर सकता है।
राजकुमार हिरानी जिस कहानी को पर्दे पर लाने की ठानते हैं, उसमें अपनी जान लगा देते हैं। अपनी आने वाली फिल्म 'दत्त' बॉयोपिक के साथ भी हिरानी कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। यह फिल्म जितना संजय दत्त के लिए खास है, उससे कहीं ज्यादा राजकुमार हिरानी के लिए..
[''मैं फिल्म बनाता रह गया.. इधर सलमान ने 300-400 करोड़ कमा लिए..'']
वहीं, फिल्म में संजय दत्त का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर भी इनकी उम्मीदों को पूरा करने के लिए कुछ कम मेहनत नहीं कर रहे। फिल्म के सेट से आई इन तस्वीरों को देखकर आप हैरान रह जाएंगे, जहां रणबीर बिल्कुल ही संजय दत्त की छाप लग रहे हैं।

बता दें, दत्त बॉयोपिक सलमान खान की फिल्म 'टाईगर जिंदा है' से क्लैश हो रही है। दोनों ही फिल्में क्रिसमस पर रिलीज होगी। फिलहाल तो हम यही मना रहे हैं कि काश यह क्लैश टल जाए। क्योंकि दत्त बॉयोपिक को देखने के लिए हम बेसब्र हैं.. और टाईगर जिंदा है पर तो क्या ही कहना.. वह तो 300 करोड़ी फिल्म है ही।
यहां जानें साल 2017 की बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications