..................... रणबीर कपूर ने रश्मिका मंदाना के साथ किया लिप लॉक Ranbir Kapoor lip lock with Rashmika Mandanna, fans' Animal song poster release - Hindi Filmibeat

रणबीर कपूर ने रश्मिका मंदाना के साथ किया लिप लॉक, वायरल तस्वीर देख खुल गईं फैंस की आंखें!

ranbir kapoor, rashmika mandanna, animal

रणबीर कपूर काफी समय से एक हिट की तलाश कर रहे हैं। एनिमल को लेकर अब तक जिस तरह का क्रेज देखने को मिल रहा है उससे कह सकते हैं कि उनकी तलाश यहां से पूरी हो जाएगी। जी हां, रणबीर कपूर काफी जल्दी एनिमल के साथ अपने एक्शन अवतार में दिखेंगे।

लेकिन इस वक्त वो एक तस्वीर को लेकर खबरों का हिस्सा हैं जिसमें वो रश्मिका मंदाना के साथ लिप लॉक करते हुए दिख रहे हैं। दरअसल रणबीर कपूर और रश्मिका इस फिल्म का हिस्सा हैं और एक गाने का पोस्टर रिलीज करते हुए ये झलक मिली है।

पायलट की सीट पर बैठे दोनों सितारे किस करते हुए नजर आए हैं। इस तस्वीर के साथ रणबीर कपूर के फैन क्लब ने कैप्शन लिखा है, ''हुआ मैं कल रिलीज होगा।'' इसके बाद इस तस्वीर पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''वाह क्या सीन है।'' एक ने लिखा, ''लिप लॉक.. श्रीवल्ली के साथ।''

एक ने लिखा, ''अब फिल्म से ज्यादा इस सीन का इंतजार है।'' एक ने लिखा है, ''बेहद शानदार।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन रश्मिका ने किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है। इस फिल्म में वो पहली बार रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। एनिमल में पहले रणबीर के साथ परिणीति चोपड़ा की जोड़ी थी।

लेकिन फिर इम्तियाज अली की फिल्म के लिए परिणीति ने एनिमल छोड़ दी और रश्मिका मंदाना टीम में शामिल हुईं। रश्मिका फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर अभिनेत्री ने कहा- "मैं बहुत रोमांचित हूं।

मैं इसके बारे में दुनिया को बताने के लिए बेसब्र हो रही थी, क्योंकि न केवल इसकी कहानी इतनी अद्भुत है बल्कि जिस टीम के साथ मुझे काम करने का मौका मिला है, वह एक सपने सच होने जैसा है।'' आप देखिए ये नया पोस्टर..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X