भंगड़ा सीख रहे हैं बेशर्म रणबीर
मुंबई। रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म बेशर्म में भंगड़ा करते नजर आयेंगे। अगर आप यह सोच रहे हैं कि उन्हें यह लोकनृत्य आता भी है या नहीं, तो हम आपको बता दें कि इसीलिये वो यह नृत्य सीख रहे हैं।
अभिनव कश्यप की फिल्म बेशर्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग जारी है। इस फिल्म में पंजाब का भंगड़ा जोरदार ढंग से प्रस्तुत किया जायेगा। डांस करने वाले होंगे रणबीर कपूर, जिन्हें देख कोई फ्लैट हो या नहीं, पंजाबी कुडि़यां जरूर हो जायेंगी।
फिल्म को लेकर रणबीर खासे उत्साहित हैं। अपने काम को लेकर काफी गंभीर भी। आखिर क्यों न हो फिल्म में उनके साथ उनके माता-पिता नीतू व ऋषि कपूर भी नजर आयेंगे। कुल मिलाकर हॉट बेचलर रणबीर कपूर बेशर्म में एकदम देसी लुक में नजर आयेंगे।
फिल्म में भंगड़ा डांस एक आईटम नंबर के रूप में प्रस्तुत किया जायेगा। उसमें उनके साथ कौन सी हीरोइन होगी इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications












