'वेक अप सिड' के सीक्वल की तैयारियां में व्यस्त दिखे रणबीर कपूर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Wake Up Sid Sequel: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल को लेकर लगातार खबरों में बने हुए हैं। फिल्म ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया है और बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की है। इसी बीच सूत्रों से खबर आई है कि रणबीर जल्द ही अपनी फिल्म वेक अप सिड के सीक्वल में नजर आ सकते हैं। फिल्म की शूटिंग की तैयारियां शुरु हो गई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो भी सामने आ गया है।
वेक अप सिड के सीक्वल का काम शुरु-
साल 2009 में रणबीर कपूर और कोंकणा सेन शर्मा की शानदार फिल्म वेक अप सिड एक सुपरहिट फिल्म थी। इसको दर्शकों ने खुब पसंद किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा काम किया था। इस फिल्म में रणबीर के किरदार को काफी प्यार मिला था। फिल्म का निर्देशन आयन मुखर्जी ने किया था।
पिछले काफी वक्त से खबरें आ रही थी कि आयन इस फिल्म का रणबीर कपूर के साथ मिलकर दूसरा पार्ट बनाना चाहते हैं। अब इसी बीच रणबीर और कोंकणा सेन शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख फैंस फिल्म के सीक्वल को लेकर कयास लगा रहे हैं।
इस वीडियो में रणबीर, कोंकणा और अभिनेता नमित दास और शिखा तलसानिया किसी चीज पर काम करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस 'वेक अप सिड' फिल्म के सीक्वल की उम्मीद लगा बैठे हैं। फिलहाल फिल्म को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।
वीडियो में देख सकते हैं रणबीर ने नीली शर्ट और ऑफ-व्हाइट पैंट पहनी हुई है। वहीं, कोंकणा ने अपने 'वेक अप सिड' किरदार आयशा की तरह ही सफेद कुर्ता और डेनिम पहना हुआ है और गले में दुपट्टा डाला हुआ है। नमित लाल फ्लोरल शर्ट और बेज रंग के शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं। शिखा भी गुलाबी शर्ट और नीली डेनिम में फिल्म में अपने किरदार लक्ष्मी की तरह ही दिख रही हैं।
रणबीर और कोंकणा की फिल्म वेक अप सिड-
वेक अप सिड की बात करें तो, 'वेक अप सिड' में कोंकणा सेन शर्मा ने एक ईमानदार, मेहनती और स्वतंत्र युवा महिला की भूमिका निभाई थी, जो रणबीर द्वारा निभाए गए नायक सिड के बिल्कुल विपरीत थीं। रणबीर एक लापरवाह युवा के रूप में दिखाया गया था, जिसे अपने करियर की बहुत कम परवाह थी। फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा के रोल और एक्टिंग को हर किसी ने पसंद किया था। आप कोंकणा सेन शर्मा और रणबीर कपूर की इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
