..................... Ranbir Kapoor kicked Alia Bhatt's dress, the crowd would not believe seeing this action! - Hindi Filmibeat

आलिया भट्ट की ड्रेस को रणबीर कपूर ने मारी लात, भरी महफिल में ये हरकत देख नहीं होगा यकीन!

Ranbir Kapoor alia bhatt

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Video- आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बॉलीवुड का शानदार कपल माना जाता है लेकिन साथ ही कई तरह की बातें होती हैं। हालांकि दोनों किसी ना किसी मौके पर साथ नजर आते हैं। लेकिन अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि काफी चौकाने वाला है।

इस वीडियो में रणबीर कपूर ने आलिया के साथ कुछ ऐसा कर दिया है जिसके बारे में शायद आप सोच भी नहीं सकते हैं। रणबीर कपूर इस क्लिप में आलिया भट्ट की ड्रेस में लात मारते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि उन्होने ऐसा क्यों किया वो किसी को नहीं पता।

दरअसल वीडियो में आलिया-रणबीर किसी इवेंट पर हैं और स्टेज से नीचे उतरते वक्त आलिया भट्ट की ड्रेस कहीं अटक जाती है। इस ड्रेस को हाथ से हटाने के बजाय रणबीर कपूर उसपर पैर मारने लगते हैं। आलिया भट्ट इस दौरान ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं और काफी सुंदर लग रही हैं। वीडियो के सामने आते ही लोगों के कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं। रणबीर कपूर को लोग ट्रोल कर रहे हैं।

शाहरुख और सलमान

इसके अलावा इस क्लिप के साथ दो वीडियोज और जोड़े गए हैं। एक क्लिप में शाहरुख खान रानी मुखर्जी का पल्लू पकड़कर उनको नीचे छोड़ते हुए जा रहे हैं तो वहीं एक क्लिप में सलमान खान सोनम कपूर के दुपट्टे से पसीना साफ करते दिख रहे हैं। इन क्लिप्स में 'खुद की बीवी', 'दूसरे की बीवी' और 'नो बीवी' का कैप्शन लिखा हुआ है। इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट

आलिया और रणबीर कपूर लगातार काम कर रहे हैं और अपने अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। रणबीर कपूर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण को लेकर बिजी हैं और शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट स्पाई को लेकर खबरों का हिस्सा है। ये दोनों फिल्मों से इनको काफी उम्मीदें हैं।

Read more about: ranbir kapoor alia bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X