दीपिका नहीं कैटरीना के लिए छोड़ी रणबीर ने दिल्ली वाली गर्लफ्रैंड!

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पिछले कुछ समय से काफी सुर्खियां बना रहे हैं। खबर के मुताबिक जबसे दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने ये जवानी है दीवानी फिल्म की शूटिंग करनी शुरु की है तब से दोनों एक बार फिर से करीब आने लगे हैं। लेकिन बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप की मानें तो दीपिका पादुकोण नहीं बल्कि रणबीर कपूर कैटरीना कैफ के प्यार में सीरियस हैं इस बार। इस गॉसिप को और हवा दी हाल ही में मुंबई की फिल्मसिटी में रिलायंस के स्टूडियो में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की मौजूदगी ने।

फिल्म सिटी में आजकल आमिर खान और कैटरीना कैफ अपनी फिल्म धूम 3 की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में आमिर खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे किये हैं और इस खुशी के मौके पर आमिर खान ने मीडिया से मिलकर अपनी खुशी जाहिर की। उसी वक्त रणबीर कपूर को भी उसी स्टूडियो के बाहर देखा गया। रणबीर से मिलने के लिए किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। लेकिन कैटरीना कैफ ने वैनिटी वैन में जाकर रणबीर के साथ काफी वक्त बिताया। धूम 3 की शूटिंग छोड़ कैटरीना और रणबीर एक साथ फिल्म सिटी में गप्पे मारते नज़र आए।

वैसे रणबीर कपूर के फिल्म सिटी में मौजूद होने की एक वजह ये भी थी कि वो कैटरीना कैफ के साथ एक एड फिल्म की शूटिंग भी कर रहे थे। लेकिन एड फिल्म की शूटिंग तो सिर्फ एक बहाना थी असल वजह तो ये थी रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ एक दूसरे के साथ वक्त बिताना चाह रहे थे और इसलिए दोनों एक ही स्टूडियो में नज़र आए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X