Opps: 'जग्गा जासूस' देखने के लिए करना पड़ेगा इंतजार

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जग्गा जासूस' देखने के लिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। जी हां, खबर के मुताबिक अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही फिल्म 'जग्गा जासूस' की रिलीज की रिलीज टल गई है, जो पहले अगस्त में होने वाली थी। अब यह फिल्म इस साल नवंबर में प्रदर्शित होगी।

आपको बता दें, अनुराग बसु की यह फिल्म पहले 28 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसका प्रदर्शन अब 27 नवंबर को होगा। यानि की रणबीर-कैट के फैंस को इनकी जासूसी देखने के लिए 2 महीने और इंतजार करना पड़ेगा।

डिजनी इंडिया में स्टूडियोज के मार्केटिंग एवं वितरण विभाग की प्रमुख व उपाध्यक्ष अमृता पांडेय ने कहा, 'हमने 'जग्गा जासूस' को 27 नवंबर को प्रदर्शित करने का निर्णय लिया है, क्योंकि हमें लगा था कि वह फिल्म के लिए सही समय होगा। हम फिल्म को दुनियाभर में रिलीज करने के लिए एक अच्छे दिन के बारे में विचार कर रहे थे।'

फिल्म का निर्माण डिजनी और पिक्चर शुरू प्रोडक्शन ने मिलकर किया है। फिल्म में रणबीर के साथ कटरीना कैफ मुख्य किरदारों में हैं। हालांकि इससे पहले भी दोनों ने 'अजब प्रेम की गजब कहानी' और 'राजनीति' में साथ किया है। लेकिन दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें, इसी साल के अंत में रणबीर और दीपिका की फिल्म 'तमाशा' भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X