Poster Out - आ गया जग्गा जासूस का नया पोस्टर..नई रिलीज डेट के साथ
रणबीर कपूर- कैटरीना कैफ की फिल्म जग्गा जासूस का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का निर्देशन किया है अनुराग बसु ने।
आखिरकार जग्गा जासूस का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है जिसका काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। रणबीर कपूर- कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म का नया पोस्टर काफी अच्छा है और आपको भी पसंद आएगा । और बता दें, यह काफी हद तक आपको हैरान कर देगा।
[महिलाओं पर किए भद्दे ट्वीट..अभिजीत भट्टाचार्य का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड]
जग्गा जासूस पहले 7 अप्रैल 2017 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होगी।इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। बहरहाल, फैंस के सामने फिल्म की पहली झलक काफी पहले आ चुकी है। यहां रणबीर- कैटरीना दोनों एक नाव पर नजर दिख रहे हैं। और सबकुछ एनिमेटेड है। अनुराग बसु पहले ही बता चुके हैं, यह फिल्म वह बच्चों के लिए बना रहे हैं।

फिल्म का टीजर भी काफी पहले आ चुका है जिसे पसंद किया गया था और साथ ही कहा गया कि जग्गा जासूस काफी अलग तरह की फिल्म है। फिल्म में रणबीर कैटरीना भी काफी अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं।
बता दें, काफी सालों से फिल्म पोस्टपोंड होते होते 2017 में रिलीज होने जा रही है। अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का इंतजार अब बेसब्री के साथ किया जा रहा है।अनुराग बसु पहले भी रणबीर कपूर के साथ बर्फी जैसी शानदार फिल्म कर चुके हैं और आगे भी किशोर कुमार की बायोपिक बनाना चाह रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications