Ohh..रणबीर- कैटरीना की हुईं राहें जुदा..कौन हैं वजह!

[बॉलीवुड न्यूज] रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के ऐसे कपल हैं, जिन्हें शायद ही कभी अलग देखा जाता है। लेकिन आपको बता दें, जल्द ही वह दिन वाला है जब ये दोनों एक दूसरे से जुदा होते दिखेंगे। जी हां, इसके कारण और कोई नहीं बल्कि निर्देशक प्रकाश झा हैं।

अब इससे पहले कि आप अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाना शुरू कर दें, बता दें कि प्रकाश झा अपनी फिल्म राजनीति का सीक्वल राजनीति 2 लेकर आने वाले हैं। लेकिन पिछली फिल्म की तरह इसमें रणबीर और कैट रोमांस करते नहीं दिखेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रकाश झा की फिल्म राजनीति-2 इंदु प्रताप सिंह (कैटरीना कैफ) की जिंदगी के इर्द गिर्द घूमेगी। वहीं इस फिल्म में रणबीर कपूर यानि की समर प्रताप सिंह की कोई भूमिका नहीं होगी।

पढ़ें- Ohh कैटरीना हाउसवाइफ ना बनें इसलिए घर छोड़ आए रणबीर!

खबरों की मानें तो, रणबीर ने जो किरदार निभाया था, समर प्रताप सिंह वह राजनीति के दलदल से निकलकर देश छोड़कर चला जाएगा। राजनीति की लड़ाई में उसके पार्टनर की भी मौत हो जाती है। लिहाजा, वह राजनीति से दूर होने की ठान लेता है।

पढ़ें- PICS: मैडम तुसाद में मोम की कैटरीना का देसी स्टाइल

राजनीति की कहानी जिस मोड़ पर खत्म हुई थी, यह वहां से शुरू होगी। राजनीति के क्लाइमेक्स में सामने आता है कि इंदु प्रेग्नेंट है और पृथ्वीराज प्रताप सिंह के बच्चे की मां बनने वाली है। लिहाजा, राजनीति-2 की कहानी इससे आगे की होगी। यह कहानी इंदु की होगी।

बहरहाल, इस फिल्म को लेकर हमेशा से माना जा रहा था कि यह सोनिया गांधी से प्रेरित है। लिहाजा उम्मीद है कि राजनीति-2 की कहानी देश की मौजूदा स्थिति भी दिखाएगी।

प्रकाश झा ने फिल्म की कहानी को लेकर हिंट भी दिया है कि..अजय देवगन का किरदार, मनोज वाजपेयी और अर्जुन रामपाल की तरह मर चुका है। लेकिन रणबीर का किरदार वापस आएगा या नहीं, यह पता नहीं। कैटरीना यानि की इंदु अब मुख्यमंत्री हैं और राजनीति-2 उनसे ही शुरू होगी।

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X