कैटरीना संग रहकर घर सम्भालने लगे रणबीर
रणबीर कपूर का कहना है की कैटरीना कैफ के साथ जबसे वो शिफ्ट हुए है बहुत रेस्पोंसिबल महसूस करते हैं। रणबीर ने कहा अब वो घर की बिजली से लेकर खाना क्या बन रहा है और कौन किस दिन छुट्टी ले रहा है इन सब बातों का ध्यान रखते हैं।
रणबीर कपूर ने एक बड़े न्यूज़ पेपर के साथ हुए इंटरव्यू के दौरान कहा मैं अब बहुत ज़िम्मेदार हो गया हूँ। घर से बहार निकलते समय लाइट चेक करना ऎसी ऑफ करना, घर में खाना क्या बन रहा है ये देखना, कोण किस दिन छुट्टी ले रहा है और ये कहना की अगले महीने छुट्टी ले लो। इन सब बातो का ध्यान रखता हूँ।
अब इससे पहले तो रणबीर कपूर की माँ नीतू कपूर इन सब बातो का ध्यान रखती थीं लेकिन अब रणबीर खुद इन बैटन का ध्यान रखते हैं। रणबीर की माँ वैसे ये चाहती थी की उनका बेटा ज़िम्मेदारियां उठाए लेकिन उनसे दूर होकर शायद नहीं।


Click it and Unblock the Notifications












