कैटरीना की 'जग्गा जासूस' ने तोड़ा.. सलमान की 'हम आपके हैं कौन' का RECORD
रणबीर कपूर- कैटरीना कैफ की फिल्म जग्गा जासूस सलमान खान की फिल्म हम आपके हैं कौन का रिकॉर्ड तोड़ेगी। जानें कैसे।
रणबीर कपूर- कैटरीना कैफ की फिल्म 'जग्गा जासूस' पोस्टपोंड होते होते आखिरकार इस साल रिलीज होने को तैयार है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और उसे काफी मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि रणबीर कपूर और अनुराग बसु को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
ताजा खबर की बात करें तो यह बात सामने आई है कि फिल्म में 5, 10 नहीं.. बल्कि जग्गा जासूस में कुल 29 गाने हैं। जी हां, 29 गाने.... यह एक म्यूजिकल फिल्म होगी और इसके संगीत को दमदार बनाया है प्रीतम ने।

बता दें, इससे पहले बॉलीवुड में इंद्रसभा (72 गाने) और हम आपके हैं कौन (14 गाने) के पास सबसे ज्यादा गानों का रिकॉर्ड था। लेकिन साफ है कि जग्गा जासूस ने सलमान खान की फिल्म हम आपके हैं कौन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
प्रीतम ने कहा, पूरी फिल्म में आप रणबीर कपूर को हकलाते देखेंगे.. वह एक ही समय पर नहीं हकलाता, जब वह गाना गाता है। लिहाजा, उसे अपनी बात कहने के लिए गानों की जरूरत होती है।


Click it and Unblock the Notifications