रणबीर-कैटरीना शादी करें मेरी बला से: दीपिका
आखिरकार रणबीर मुद्दे पर पिछले काफी समय से शांत रहने वाली दीपिका पादुकोण ने अपनी जुबान खोली और कहा कि रणबीर कहीं भी जाये, किसी से भी शादी करें, आई डोंट केयर। दीपिका ने कहा कि हर किसी की पर्सनल लाइफ होती है और मैं किसी के पर्सनल लाइफ में दखल नहीं देती हूं। रणबीर मेरे लिए बस एक अच्छे कोस्टार है, इसलिए उनके साथ फिल्मों की बातें ही मुझसे की जाये तो बेहतर रहेगा।
मालूम हो कि रणबीर-कैटरीना की सगाई 28 सिंतबर को है, यह आज का हॉट टॉपिक बना हुआ है, जिसकी वजह से दीपिका से रणबीर की शादी के बारे में पूछा गया था। गौरतलब है कि खबर आयी है कि रणबीर अपने जन्मदिन यानी 28 सितंबर को अपने प्यार कैटरीना कैफ को प्रपोज करने वाले हैं। उनके घरवालों ने कैटरीना के लिए हरी झंडी दे दी है।
रणबीर की पूर्व प्रेमिका दीपिका पादुकोण का कहना है कि अब उनके लिए रणबीर मायने नहीं रखते हैं लेकिन फिर भी बिकनी कांड के बाद दीपिका ने कैटरीना को नसीहत दी थी कि किसी भी सेलिब्रेटीज को मीडिया को सलाह देने से अच्छा है कि वह अपनी निजी लाइफ को निजी ही रखे।
वैसे हर किसी को अब 28 सितंबर का इंतजार है, देखते हैं कि रणबीर के बर्थडे पार्टी में क्या धमाका होने वाला है।
आईये देखते हैं दीपिका की हॉट तस्वीरे...


Click it and Unblock the Notifications