रणबीर-कैट को मिला यशराज फिल्म्स के नए टैलेंट से खास गिफ्ट..देखिए आप भी
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की फिल्म जग्गा जासूस रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म इस सप्ताह शुक्रवार को रिलीज हो रही है। हर कोई रणबीर कैटरीना को फिल्म के अच्छे प्रर्दशन की शुभकामनाएं दे रहा है लेकिन कोई है जिन्हों फिल्म रिलीज होने से पहले रणबीर और कैटरीना को खास गिफ्ट दिया है।
[DHAMAKA.. एक फिल्म.. 6 सुपरस्टार.. ये होगी 2018 की सबसे धमाकेदार फिल्म.. FINAL ]
जी हां रणबीर कैटरीना को यशराज फिल्म्स के नए टैलेंट अन्या सिंह और आदर जैन ने खास उल्लू का पट्ठा पर उनके ही स्टाइल में डांस कर शुभकामनाएं दी हैं। इसमें अन्या और आदर दोनों ही बिल्कुल रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के लुक में उनकी तरह ही डांस करते नजर आ रहे हैं।
Ye hi umar hai kar li galti se mistake! ;) Lots of love & best wishes to you two #RanbirKapoor & #KatrinaKaif for #JaggaJasoos @utvfilms pic.twitter.com/YINJjPIDTh
— Anya Singh (@anyasinghoff) July 11, 2017
दोनों ने इस गाने पर बिल्कुल रणबीर कैटरीना की तरह परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं और काफी अच्छे भी लग रहे हैं।यशराज ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो देखकर तो ऐसा ही रहा है कि दोनों डेब्यू के लिए तैयार हैं।
फिलहाल दर्शकों को रणबीर और कैटरीना की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में रणबीर एक टीनएज लड़के की भूमिका निभा रहे हैं और कैटरीना पत्रकार की।


Click it and Unblock the Notifications