रणबीर-कैटरीना की सगाई- सच या झूठ!
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की सगाई की खबरों ने भले ही बॉलीवुड गलियारों में हलचल मचा दी हो, लेकिन आपको बता दें, यह खबर महज एक अफवाह है। पिछले दिनों कैट के उंगली में बड़ी सी अंगूठी देखकर लोगों के मन में यह खबर और पुख्ता हो गई कि लंदन में रणबीर और कैट ने सगाई कर ली है। लेकिन कैट ने आखिरकार इन अफवाहों को खत्म करने की ठानी।

आपको बता दें, कैटरीना कैफ के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि इन खबरों में कोई भी सच्चाई नहीं है। रणबीर और कैटरीना ने लंदन में कोई सगाई नहीं रचाई। यह महज एक अफवाह उड़ाई गयी है।
गौरतलब है कि, न्यू ईयर के मौके पर कैटरीना अपने परिवार के साथ सेलिब्रेशन करने के लिए लंदन गईं थी। वहीं, कुछ ही दिनों के बाद रणबीर भी कैटरीना के पास लंदन पहुंच गए। बस फिर क्या था, अफवाहों का बाजार गर्म हो गया और खबर उड़ गई कि रणबीर और कैटरीना ने परिवार की मंजूरी के साथ लंदन में 30 दिसंबर को सगाई कर ली।
बहरहाल, कैटरीना कैफ की तरफ से यह इन अफवाहों पर दिया गया यह बयान शायद अब सभी खबरों पर ताला लगा देगा। लेकिन प्रश्न यह भी उठता है कि क्या 2015 में रणबीर-कैट की शादी होगी या नहीं? क्योंकि इनके फैंस इन दोनों का फैसला जानने को काफी उत्सुक हैं। वैसे चलिए, लगता है अब बात फिर शुरू से शुरू की जाएगी।
इस साल की रणबीर- कैटरीना फिल्म जग्गा जासूस में साथ दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications