Exclusive- रणबीर के इश्क में कैटरीना ने बेची सलमान की कार!
(सोनिका मिश्रा ) रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के इश्क के चर्चे काफी गरम हो चुके हैं। चारों तरफ कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर की साथ में काफी करीबी तस्वीरें भी लीक हो चुकी हैं। अब कैटरीना कैफ को किसी का डर नहीं और वो खुलम खुल्ला रणबीर कपूर संग प्यार करने को तैयार हैं। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की तस्वीरें ली गयीं हैं स्पेन के आईबिज बीच पर जहां दोनों एक साथ अपनी छुट्टियां मनाने गये हैं। स्पेन के बीच के किनारे बैखोफ रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ शॉर्ट्स और बिकनी में एक दूसरे के बेहद करीब होकर इंज्वॉय कर रहे थे और तभी किसी ने उनकी इन तस्वीरों को कैमरे में कैद कर लिया।
मुबई की एक मैगजीन ने इन तस्वीरों को मुंहमांगे दामों में खरीदकर इन्हें ऑनलाइन कर दिया और अपनी मैगजीन में पब्लिश भी कर लिया। उस वक्त से लेकर अब ये मुद्दा इतना ज्यादा बढ़ गया है कि इन दोनों एक्टरों को लेकर कई सारी नयीं खबरें भी सुनने को मिल रही हैं। हाल ही में आई खबरों के मुताबिक कैटरीना कैफ ने सलमान खान द्वारा उनके बर्थडे पर पिछले साल गिफ्ट की गयी ऑडी कार बेच दी है। ज्ञात हो कि ये ऑडी कार कैटरीना कैफ को पिछले साल उनके जन्मदिन 16 जुलाई पर सलमान खान ने गिफ्ट की थी और इसी कार में बैठकर कैटरीना कैफ राजेश खन्ना को अंतिम श्रृद्धांजलि देने भी पहुंची थीं।
कैटरीना कैफ द्वारा इस कार को बेच देने की बात सुनकर सभी काफी हैरान हैं और कुछ तो यहां तक कह रहे हैं कि कैटरीना कैफ सलमान खान के प्यार को भुला देना चाहती हैं और उनसे जुडी़ कोई भी चीज अपने साथ नहीं रखना चाहतीं हैं। इसीलिये उन्होंने इस कार को भी बेच दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











