कैट या दीपिका.. किसके होंगे रणबीर कपूर?
एक बार फिर से बॉलीवुड को दो सेक्सी अभिेनेत्रियों के बीच में जंग छिड़ने जा रहा है वो भी रणबीर कपूर को लेकर। जी हां आपने सही समझा कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ की । जिनमे ना चाहते हुए भी रणबीर कपूर को लेकर पंगा हो रहा है।
सुनने में आया है कि जब वी मेट वाले इम्तियाज अली ने अपनी आने वाली फिल्म में रणबीर कपूर को हीरो लिया है लेकिन उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि इस बार ऱणबीर के अपोजिट किस अभिनेत्री को लिया जाये। रणबीर के साथ राजनीति जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाली कैटरीना कैफ को या फिर इस साल की सबसे बड़ी हिट यह जवानी है दीवानी की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को।
गौर करने वाली बात यह है कि दोनो ही अभिनेत्रियां रणबीर कपूर के साथ बॉक्सऑफिस पर हिट है और दोनों ने ही इम्तियाज अली की फिल्म में दिलचस्पी दिखायी है। इसलिए इम्तियाज को समझ में नहीं आ रहा है कि वो किसे हां बोले या किसे ना?
लेकिन इतना तो यह है कि लाख बिजी होने के बाद भी कैट-दीपिका दोनों ही रणबीर के साथ काम करने तो ललायित हैं अब इसका क्या मतलब निकलता है इसे आप भी अच्छी तरह से समझते हैं और हम भी। खैर देखते हैं कि इस बार रणबीर कपूर के नाम के साथ पर्दे पर जोड़ी बनाने में कौन सफल होता है और कौन असफल?
आप बताइये आपको क्या जवाब है दीपिका या फिर कैटरीना? अपना जवाब नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज कीजिये।वैसे एक नजर नीचे की स्लाइड पर भी डालिये..


Click it and Unblock the Notifications











