Ranbir Kapoor ने बताया, जब लड़की का दिल टूटता है तो क्या होता है! फैंस को याद आईं कैटरीना

Ranbir Kapoor: फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन के लिए हाल ही में रणबीर कपूर कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में पहुंचे थे। जहां उन्होंने मजाक में बताया कि लड़के और लकड़कियां किस तरह ब्रेकअप से डील करती हैं। शो का एक प्रोमो रिलीज किया गया है, जहां रणबीर पूरे मजाकिया मूड में लग रहे हैं और दर्शक उनकी बातों पर ठहाका मारते नजर आ रहे हैं।
रणबीर कपूर इस प्रोमो में कहते दिख रहे हैं, "जब किसी लड़के का दिल टूटता है तो उसकी तोंद निकल आती है वो दाढ़ी बढ़ा लेता है.. लेकिन जब लड़कियों का दिल टूटता है तो क्या होता है तो फिर क्या होता है..मतलब एक बार जो उनका अपरलिप और आइब्रो सेट हुआ तो बहुत जल्दी कोई और सेट हो जाएगा.." रणबीर की ये बात सुनते ही सेट पर मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगते हैं।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जहां फैंस रणबीर कपूर की बातों को कैटरीना से जोड़कर देख रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में लिखा, "कैट के फैन्स आते ही होंगे आरके साहब को मिसोगिनिस्ट का टैग देने।" एक और ने लिखा, "128 आने सच बात है।" कुछ ने कमेंट्स में साफ कैटरीना कैफ का नाम लिया।
बता दें, आलिया भट्ट से शादी से पहले रणबीर कपूर का नाम दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के साथ जुड़ चुका है। दोनों के साथ रणबीर कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहे थे और खूब सुर्खियां भी बटोरी थीं।


Click it and Unblock the Notifications