100 करोड़ के मालिक हैं रणबीर कपूर के जीजा भरत साहनी, जीते हैं बेहद लग्जरी लाइफ
Bharat Sahni Net Worth: ऋषि कपूर बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता रह चुके हैं। भले ही वह हमारे बीच नहीं है लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन फिल्में दी है। उनके बेटे रणबीर कपूर भी अपने करियर में काफी अच्छा कर रहे हैं और उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम रिद्धिमा कपूर है। जिनकी शादी दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी के साथ में हुई। दोनों बहुत लग्जरी लाइफ जीते हैं।

लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि ऋषि कपूर के दामाद भरत साहनी की संपत्ति 100 करोड़ की बताई जाती है। सालों की मेहनत के बाद में भरत सहनी ने इस संपत्ति को जमा किया है तो आज हम आपको उनकी पूरी कुल संपत्ति के बारे में बताने वाले हैं।
कब हुई थी रिद्धिमा और भरत की शादी?
रिद्धिमा कपूर और भरत साहनी की शादी साल 2006 में हुई थी। दोनों की शादी बहुत ही शानदार तरीके से हुई थी जिसमें सलमान खान से लेकर संजय दत्त जैसे बड़े-बड़े कलाकार भी शामिल हुए थे।
कपल गोल्स देते हैं रिद्धिमा और भरत
रिद्धिमा कपूर को सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव देखा जाता है। लेकिन भरत कभी-कभी ही लोगों के सामने नजर आते हैं। दोनों के साथ की तस्वीरें टॉक ऑफ़ द टाउन बन जाती है। काफी लोगों का तो यह भी मानना है कि रिद्धिमा और भरत परफेक्ट कपल है।
रिद्धिमा और भरत साहनी की एक छोटी सी बेटी है जिसका नाम समारा साहनी है। जो अक्सर सोशल मीडिया पर भी छाई रहती है और कुछ वक्त पहले तो वह रणबीर कपूर के साथ एक लंच इवेंट पर भी नजर आई थी।
ससुर ऋषि कपूर के बेहद करीब थे भरत साहनी
भरत साहनी सोशल मीडिया या फिर लाइमलाइट से दूरी बनाकर रखते हैं। वह अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं। बताया तो यह भी जाता है कि वह अपने ससुर ऋषि कपूर के बहुत क्लोज थे और दोनों की कई सारी बहुत प्यारी तस्वीरें भी हैं।
भरत साहनी का वेकेशन पर भी काफी ज्यादा जाना पसंद करते हैं और वह साल में एक दो बार कपूर परिवार के साथ में वेकेशन पर जरूर जाते हैं। जिसकी तस्वीरें भी खूब वायरल हुई है और उनसे ही पता चलता है कि वह ससुराल वालों के कितने पसंदीदा दामाद है।


Click it and Unblock the Notifications