रणबीर बने मोस्ट एजिलिबल बैचलर, सलमान आए सेकेंड!

रणबीर कपूर जो कि इस समय बॉलीवुड के सबसे डैशिंग लड़कियों के दिल की धड़कन बने हुए हैं को एक नया टाइटल मिला है। हाल ही में एक मैट्रोमोनियल साइट द्वारा एक सर्वे कराया गया और उस सर्वे के दौरान रणबीर कपूर को इंडिया के मोस्ट एलिजिबल बैचलर का खिताब मिला है। रणबीर कपूर तो ये सुनकर जरुर सांतवे आसमान में पहुंच गये होंगे और उनके फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं होगा। लेकिन दूसरी खास बात ये है कि रणबीर कपूर जिसे हराकर इस खिताब तक पहुंचे हैं वो बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान। सलमान खान अभी तक इंडिया के मोस्ट एलिजिबल बैचलर थे। लेकिन अफसोस कि अब ये खिताब सलमान के हाथों से निकलकर रणबीर के हाथों में पहुंच गया है।

पिछले कुछ समय से रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के रिलेशनशिप को लेकर काफी बातें चल रही थीं। दोनों की कई सारी तस्वीरें भी लीक हुई जिनमें दोनों स्टार एक दूसरे के बेहद करीब नज़र आ रहे हैं। रणबीर कपूर इस समय बॉलीवुड के सबसे हैंडसम बैचलर्स में से एक हैं। साथ ही उनका चॉकलेटी लुक भी लड़कियों को बेहद भाता है। उनकी बॉडी का शेप भी काफी हॉट और सेक्सी है। उनकी डांसिग के भी लोग कायल हो गये हैं। फिर जिसे खुद कैटरीना कैफ ने पसंद किया हो तो आखिर उसमें कुछ तो बात होगी जरुर। रणबीर को सबसे ज्यादा वोट देकर लड़कियों ने उन्हें फिल्हाल इंडिया का मोस्ट एलिजबिल बैचलर बना दिया है।

लेकिन सलमान खान भी रणबीर से कुछ कम नहीं हैं। सलमान खान की फैन फोलोइँग रणबीर कपूर से काफी ज्यादा है और साथ ही सलमान खान हमेशा ही बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर रहे हैं। लेकिन इस बार ये खिताब रणबीर के हिस्से में चला गया है। लेकिन अभी भी सलमान खान ज्यादा पीछे नहीं हुए हैं। रणबीर कपूर के बाद वो दूसरे नंबर पर हैं। यानी कि सलमान खान दूसरे मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं वो भी 40 साल का होने के बावजूद। ये सर्वे शादी डॉट कॉम के द्वारा किया गया था और 7000 से भी ज्यादा लोगों ने इस सर्वे में भाग लिया था। रणबीर कपूर और सलमान खान के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन और रितिक रौशन ने भी इस सर्वे के दौरान कुछ टाइटल जीते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X