रणबीर कपूर की इस स्टार ने की जमकर तारीफ..
रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए परेश रावल ने कहा है कि वो एक शानदर एक्टर हैं।
रणबीर कपूर एक शानदार एक्टर हैं और कोई भी एक बार उनके साथ फिल्म करने के बाद उनकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाता । फिलहाल वो दत्त बायोपिक की शूटिंग में जी जान से लगे हुए हैं। फिल्म में परेश रावल उनके पिता का किरदार निभा रहे हैं।
परेश रावल की इस सप्ताह गेस्ट इन लंदन रिलीज हो रही है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान परेश रावल से जब पूछा गया कि उनका रणबीर कपूर के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा तो इसका उन्होंने बहुत ही मजेदार जवाब दिया और रणबीर कपूर की जमकर तारीफ भी की।

परेश रावल ने कहा कि "रणबीर कपूर एक शानदार एक्टर हैं। वो अपने रोल के लिए बहुत ही ज्यादा मेहनत करते हैं। अपने काम को लेकर ईमानदार हैं। उनके साथ हर पल काम करने में मजा आता है। " साथ ही परेश रावल ने ये भी कहा कि वो सुनील दत्त के रोल को बहुत इंज्वॉय कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि "मैं सुनील दत्त के रोल को काफी ज्यादा इंज्वॉय कर रहा हूं। वो एक शानदार इंसान थे।" परेश रावल ने साथ ही ये भी कहा कि वो मानवीय भावनाओं से जुड़ी फिल्में देखना पसंद करते हैं और सरदार वल्लभभाई पटेल उनके दिल के सबसे करीब है।"


Click it and Unblock the Notifications