..................... Ranbir Kapoor is superstar of our times, says Arjun Kapoor - Hindi Filmibeat

Oooo..अर्जुन कपूर ने रणबीर के बारे में ये क्या कह दिया!

[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड में आजकल जितनी दोस्ती हीरोइनों के बीच देखने को मिल रही है, उससे भी कहीं ज्यादा प्यार है एक्टर्स के बीच। आपको विश्वास नहीं होता, तो जानिए अर्जुन कपूर ने फिक्की फ्रेम्स 2015 इवेंट के दौरान रणबीर कपूर के बारे में क्या कहा?

arjun kapoor

समकालीन सिनेमा पर बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा कि रणबीर कपूर आज के जमाने के सुपरस्टार है। जब अर्जुन से पूछा गया कि वे आज के समय में किसे बॉलीवुड का सुपरस्टार मानते हैं तो अर्जुन ने बखटके रणबीर कपूर का नाम लिया।

अर्जुन ने कहा कि, ''मुझे लगता है रणबीर कपूर जिस तरह के किरदार निभाते हैं, वे किरदार उन्हें सुपरस्टार बनातें हैं। रणबीर ने अब तक काफी अलग अलग किरदार निभाए हैं और वे कभी रिस्क लेने से नहीं चूकते।''

PICS: बॉम्बे वेलवेट ट्रेलर में ही हैं रणबीर-अनुष्का के 6 किसिंग सीन

रणबीर की आगामी फिल्म बॉम्बे वेलवेट की बात करते हुए उन्होंने कहा, 'रणबीर बॉम्बे वेलवेट के साथ एक बार फिर रिस्क ले रहे हैं। उन्हें बॉलीवुड के साथ साथ पूरा देश काफी प्यार करता है। और हमेंं हमेशा ही उनकी फिल्मों से बहुत उम्मीदें रहती हैं। आप उनके साथ साथ उनकी फिल्मों की भी इज्जत करते हैं।'

पढ़ें- अपने बैचेलर status से फिलहाल खुश हैं रणबीर कपूर!

हम्मम..अर्जुन की बातों से तो हम भी सहमत हैं। सांवरिया हो या वेक अप सिड, बर्फी हो या ये जवानी है दिवानी.. रणबीर हमेशा कुछ नया लेकर आए हैं। लिहाजा, बॉम्बे वेलवेट से हमें भी काफी उम्मीदें हैं।

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X