Exclusive: रणबीर-कैटरीना की सगाई की खबर सुन भड़के सलमान के फैंस
एक अंग्रेजी अखबार ने खबर प्रकाशित की है कि बॉलीवुड के चर्चित प्रेमी युगलों में में से एक रणबीर-कैटरीना अब शादी करने जा रहे हैं। इसलिए रणबीर 28 सितंबर यानी अपने जन्मदिन पर कैटरीना अपने प्यार की अंगूठी पहनाने वाले हैं, मतलब कि 28 सितंबर को रणबीर-कैटरीना की सगाई हो सकती है जिसके बाद कुछ लोग तो खुश हुए लेकिन कुछ लोगों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया है।
जो लोग इस खबर को सुनकर गुस्से में हैं, वह सभी सलमान खान के चाहने वाले फैंस हैं। उन्हें यह सुनकर अच्छा नहीं लग रहा कि सलमान की बेहद करीबी रहीं कैटरीना कैफ, बॉलीवुड के चढ़ते सूरज और उम्र में अपने से छोटे रणबीर कपूर से इश्क फरमा रही हैं और उनसे शादी करने जा रही हैं।
इन लोगों ने जमकर ट्विटर पर कैटरीना के लिए भड़ास निकाली है। मालूम हो कि ऐसा सुनने में आया है कि रणबीर अपने जन्मदिन 28 सितंबर को फाइनली कैटरीना को प्रपोज करेंगे।एक अंग्रेजी अखबार के खबर के मुताबिक को यह तक कह दिया गया है कि रणबीर-कैटरीना के सगाई के कार्ड तक छप गये हैं। हालांकि यह खबर सही है या नहीं इस बारे में पुष्टि होना बाकी है लेकिन इतना तय है कि रणबीर-कैटरीना की शादी और सगाई की बात आज बॉलीवुड का हॉट टॉपिक बन गया है।
आईये आपको बताते हैं कि कैटरीना-रणबीर की सगाई की खबर सुनकर सलमान के फैंस ने ट्विटर पर क्या लिखा है।


Click it and Unblock the Notifications