मम्मा संग एड शूट करने को बेताब सन रणबीर
एक बार फिर से बॉलीवुड के लविंग ब्वाय अपनी डियर मॉम के साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं। आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं अभिेनेता रणबीर कपूर और उनकी मम्मी नीतू कपूर की जो कि बहुत जल्द एक टीवी एड में दिखायी पड़ने वाले हैं। अपने पापा के साथ एक एड फिल्म शूट कर चुके रणबीर ने हालांकि यह खुलासा तो नहीं किया है कि वह किस प्रोडक्ट का टीवी एड करेंगे लेकिन इतना तय है कि इस एड की शूटिंग जल्द ही होने वाली हैं।
वैसे जूनियर कपूर इन दिनों अपने मम्मी-पापा के साथ फिल्म बेशर्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। वैसे रणबीर मियां इससे पहले कलर्स अवार्ड फंक्शन में अपनी मम्मी नीतू कपूर के साथ लाइव प्रस्तुति दे चुके हैं। हर आवार्ड समारोह, हर पार्टी में रणबीर, नीतू के के साथ हाथ में हाथ डाले नजर आते हैं। लेकिन इस बार मां-बेटे की प्यारी जोड़ी एक साथ एड के मंच पर दिखायी पड़ने वाली हैं देखते हैं कि यह एड क्या कमाल करता है।
वैसे रणबीर कपूर अपने आप को काफी लकी मानते हैं कि उन्हें अपनी मम्मी-पापा के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। रणबीर ने कहा कि अच्छे-अच्छों को यह मौका नहीं मिल पाता है। इसलिए मैं अपने एड और आने वाली फिल्म को लेकर काफी खुश और उत्साहित हूं क्योंकि ऐसा पहली बार होगा कि जब मैं अपने मम्मी-पापा के साथ स्क्रीन शेयर करूंगा।


Click it and Unblock the Notifications
