आलिया का कुछ ज्यादा ही ख्याल रखते है रणबीर कपूर, इस Video को देखकर मान जाएंगे आप
रणबीर कपूर इस समय फिल्म संजू में अपने बेहतरीन अभिनय को लेकर चर्चा में चल रहे है। इसके अलावा वो अक्सर आलिया भट्ट से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते है। हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसको देखकर आप कह सकते है कि रणबीर कपूर आलिया का कुछ ज्यादा ही ख्याल रखते है। बता दें कि इस वीडियो में किसी इवेंट के दौरान वापस घर जा रही आलिया भट्ट को रणबीर कपूर खुद बोलते है कि क्या वो घर तक उनको छोड़ सकते है..
फिर क्या आलिया भट्ट ने ओके कर दिया और रणबीर आलिया उनके घर की तरफ निकल गए। हालांकि आलिया भट्ट और रणबीर की गाडियां वहां पर मौजूद थी। इसके बावजूद रणबीर पहले आलिया को घर छोड़ने गए।

इस वीडियो को देखने के बाद इतना तो तय हो गया कि रणबीर आलिया को किसी भी तरह से प्रोटेक्ट करने से नहीं चूकते है.. इस वीडियो को बॉलीवुड फन ने पोस्ट किया है। दोनो के रिलेशन की खबरें काफी समय से आ रही है और दोनो इस समय फिल्म ब्रह्मास्त्र मे साथ काम कर रहे है।
इस बारे मे जब आलिया से पूछा गया था तो उन्होने कह दिया था कि अगर लोग उन दोनो के बारे में बात करते है तो उनको कोई फर्क नहीं पड़ता बल्कि इससे उनकी फिल्म की मार्केटिंग होगी।
उसके बाद रणबीर ने सबके सामने अपना रिश्ता कुबूल किया और समय मांगने के लिए कहा था कि समय गुजरने के साथ ही वो किसी ना किसी नतीजे पर पहुंचेगे।
फिलहाल संजू के लिए रणबीर और फिल्म राजी के लिए आलिया भट्ट को काफी ज्यादा तारीफे सुनने को मिली थी और दोनो काफी ज्यादा खुश थे। अब ब्रह्मास्त्र की तैयारी कर रहे आलिया और रणबीर काफी बिजी है।
इस फिल्म में उनके साथ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन नजर आने वाले है जो कि रणबीर के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे है।


Click it and Unblock the Notifications
