"मुझे सुलतान बेहतरीन फिल्म लगी" - रणबीर कपूर
रणबीर कपूर एक ऐसे एक्टर हैं जिनके लिए हमें दिल से बहुत दुख होता है। किसी में सब कुछ होते हुए भी अगर कुछ भी ठीक ना चले और आस पास के लोगों में कुछ ना होते हुए भी सब कुछ ठीक चले तो वाकई दुख होता है।
बहरहाल, अपनी एक हिट का जितनी शिद्दत से इंतज़ार रणबीर कपूर कर रहे हैं उससे ज़्यादा दुआ हम उनकी एक हिट के लिए कर रहे हैं। अपनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के लिए रणबीर कपूर ने इंटरव्यू देने शुरू कर दिए हैं।

हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें सुलतान एक बेहतरीन फिल्म लगी। इसके बाद उनसे पूछा गया कि आजकल के डायरेक्टर्स में से उन्हें किसमेें प्रतिभा दिखती है।
[#28Years: कुछ नहीं बदला ना ही सलमान और ना ही सुलतान]
दरअसल, रणबीर कपूर ने बताया कि उन्हें सुलतान बहुत ही पसंद आई और अली अब्बास ज़फर मौजूदा नए डायरेक्टर में सबसे अच्छे लिस्ट में आते हैं। लेकिन इतनी बात करने के बावजूद रणबीर के मुंह से एक बार भी सलमान का नाम नहीं निकला।
[#GoodNews: शाहरूख - आमिर पार लगाएंगे रणबीर कपूर का करियर]
हमें तो बस इंतज़ार है कि कब रणबीर कपूर भी अपने सुलतान फॉर्म में आएंगे क्योंकि देखा जाए तो रणबीर कपूर 20 साल पुराने सलमान खान हैं। जानिए रणबीर और सलमान खान का दिलसस्प सेम टू सेम खेल -
मम्मी के दुलारे
दोनों ही Mumma's boy हैं। वैसे तो दुनिया के आधे लड़के होते हैं लेकिन दुनिया के आधे लड़के 30 की उम्र में मम्माज़ बॉय नहीं होते हैं। तो इसलिए सलमान और रणबीर का पहला कॉमन पॉइंट।
बाली उमर में अफेयर
सलमान और रणबीर दोनों के ही अफेयर काफी कम उम्र में मीडिया की सुर्खियां बने थे। हालांकि, दोनों ही इस बारे में मीडिया के सामने खुलकर सामने भी आए।
दोनों ने की चीटिंग
दोनों ने ही रिलेशनशिप में भरोसा तोड़ा। दोनों ही रंगे हाथ पकड़े गए। जहां संगीता बिजलानी ने सलमान को कुछ कहा नहीं पर शादी तोड़ दी वहीं दीपिका ने नेशनल टीवी पर कहा कि रणबीर को कंडोम का प्रचार करना चाहिए।
कुबूल है, कुबूल है
लेकिन वक्त के साथ लोग बदलते हैं। सलमान और रणबीर ने मीडिया के सामने ये कुबूल किया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा दिया और ऐसा नहीं करना चाहिए था। वहीं सलमान ने कहा था कि बस पकड़े नहीं जाना चाहिए था।
फीमेल फैन फॉलोइंग
सलमान और रणबीर दोनों ही फीमेल फैन्स में हिट क्या सुपरहिट हैं। उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग की कोई गिनती ही नहीं है और दोनों जिस तरह से फैन्स को हैंडल कर लेते हैं वो भी काबिले तारीफ है।
ब्रेक अप होते ही हिट
ब्रेक अप होने के बाद सलमान और रणबीर दोनों ने करियर में बेतहाशा सक्सेस देखी। बस रणबीर के दीपिका ब्रेक अप की और सलमान के ऐश ब्रेक अप की बात हो रही है।
गर्लफ्रेंड से अच्छे दोस्त
वहीं रणबीर और सलमान दोनों ने ही अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से बना कर रखी। दोनों ने ही ये साबित किया कि इतने मनमुटाव का कोई फायदा नहीं है। इसलिए दोनों ने ही बीती बातों को जाने दिया।
फ्लॉप पर हिट
सलमान और रणबीर दोनों का फ्लॉप रिकॉर्ड काफी ऊंचा रहा है लेकिन इससे उनके करियर में कोई असर नहीं पड़ा है। उनका सुपरस्टार स्टेटस वैसे ही बरकरार है, जैसा था।
कुछ भी करेंगे फैन्स
इन दोनों के ही फैन क्लब शानदार हैं जो इन्हें डिफेंड करने को हमेशा तैयार रहते हैं। यही कारण है कि कोई चाहे भी तो भी इनकी इमेज पर कोई आंच नहीं आती क्योंकि इनके फैन्स इन पर मरने को तैयार हो जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications




















