प्रैक्टिकल हैं रणबीर कपूर

ranbir kapoor
बॉलीवुड के स्टार्स अगर किसी शूट में होते हैं तो उन्हें वहां पर अपनी सुविधाओं में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं चाहिए होती है फिर चाहे उनकी शूटिंग देरी से हो या फिर फिल्म की टीम का नुकसान हो। लेकिन रणबीर कपूर के एक फैसले ने यह साबित कर दिया कि वो अपने काम को ही प्रियोरिटी देते है चाहे उन्हें कोई सुविधा मिले या ना मिले।

जी हां रणबीर आजकल अनुराग बसु की फिल्म 'बर्फी' की शूटिंग कोयंबटूर में कर रहे है। इससे पहले उन्हें ऊटी के एक फाइवस्टार होटेल में ठहराया गया था , जो शूटिंग लोकेशन से करीब दो घंटे की दूरी पर है।

ऐसे में रणबीर को सुबह छह बजे शूटिंग शुरू करने के लिए सवेरे 3 बजे उठना पड़ता। इसके अलावा रोजाना चार घंटे की जर्नी भी करनी पड़ती। इन सबसे बचने के लिए रणबीर ने एक डिसिजन लिया जिससे पूरी फिल्म की यूनिट खुश हो गई।

जी हां ये फैसला था कोयंबटूर में शूटिंग वाली जगह के पास ही ठहरने का। रणबीर कोयंबटूर में ही एक होटल में रूक गए जहां फाइव स्टार जैसी फैसिलटीज तो नहीं मिली लेकिन इससे रणबीर की सारी मुश्किले हल हो गयी। इतना ही नहीं रणबीर ने तो यह भी कहा कि उन्हें होटल की लोकेशन अच्छी लगी। इस तरह से रणबीर ने सबका दिल जीत लिया और उनकी भी प्रॉबलेम सॉल्व हो गयी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X