शादी करके बच्चे पैदा करना चाहते है रणबीर कपूर
फिल्म बर्फी की सफलता से खुश एक्टर ऱणबीर कपूर जल्द से जल्द शादी करना चाहते हैं बस तलाश है एक योग्य कन्या की। यह बात बर्फी बॉय ने ओए 104.8 एफएम' रेडियो स्टेशन पर कही। रणबीर ने कहा कि जैसे कि जिंदगी में हर चीज का वक्त होता है उसी तरह शादी का भी वक्त होता है।
रणबीर कपूर का मानना है कि वो जब 50 साल के हों तो उनका बच्चा 20 साल का हो। ऐसा बयान वो पहले भी दे चुके हैं। फिलहाल उन्हें अपनी दुल्हनिया की तलाश है। खबर ये भी है कि उनके पिता ऋषि कपूर के घर इन दिनों काम लगा हुआ है शायद कपूर खानदान ने भी फैसला कर लिया है उनके घर बहू जल्द से जल्द आ जाए।हाल ही में प्रदर्शित फिल्म 'बर्फी!' की कामयाबी से खुश रणबीर ने कहा, मैं हमेशा से सोचता रहा हूं कि मुझे अपने जीवन में सच्चा प्यार मिलेगा। मुझे उम्मीद है कि मैं वास्तव में उस लड़की को जल्द ही खोज लूंगा, जिसके साथ मैं अपना पूरा जीवन गुजार संकू।
अब लड़की का तो पता नहीं लेकिन अफेयर के कारण हमेशा चर्चे में बने रहने वाले रणबीर कपूर की फिल्मों को लोग पसंद करने लगे हैं। अजब प्रेम की गजब कहानी, राजनीति, रॉकस्टार और बर्फी की कामयाबी ने उन्हें आज का सुपर स्टार बना दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
