रणबीर कपूर की फिल्म नहीं है 'रॉय'
फिल्म 'रॉय' आजकल काफी सूर्खियां बटोर रही हैं। कभी रणबीर कपूर के टफ लुक के लिए तो कभी जैकलीन की डबल रोल की खबर को लेकर। लेकिन इस बार मुद्दा कुछ और है। रणबीर कपूर आजकल 'रॉय' के मेकर्स से कुछ खफा नजर आ रहे हैं।

जी हां, रणबीर कपूर का मानना है कि फिल्म के निर्माता- निर्देशक 'रॉय' को रणबीर कपूर की फिल्म के बतौर प्रोमोट कर रहे हैं। जबकि आपको बता दें, फिल्म में रणबीर ने सिर्फ कैमियो निभाया है। फिल्म के ट्रेलर को कुछ ही पहले लांच किया गया है, जिसे देखकर रणबीर कपूर काफी गुस्से में आ गए। रणबीर के अनुसार, जब वो फिल्म के मुख्य एक्टर नहीं हैं तो इस फिल्म को रणबीर की फिल्म के बतौर क्यों प्रोजेक्ट किया जा रहा है। यह दर्शकों के साथ धोखा है।
मिड डे के अनुसार, रणबीर इस बात से इतने खफा हैं कि वे फिल्म के ट्रेलर लांच में भी शामिल नहीं हुए। जबकि लांच मुंबई में ही था, और रणबीर उस वक्त शहर में मौजूद थे। रणबीर के मुताबिक, फिल्म 'रॉय' अर्जुन रामपाल और जैकलीन की फिल्म है, न कि उनकी। और निर्देशक इसे रणबीर की फिल्म बताकर दर्शकों को धोखा दे रहे हैं।
आपको बता दें, विक्रमजीत सिंह रणबीर के बचपन के दोस्त हैं, लिहाजा इसीलिए रणबीर फिल्म में कैमियो करने के लिए राजी हो गए थे। बहरहाल, अब देखते हैं कि फिल्म के मेकर्स रणबीर के इस बात पर क्या रिएक्ट करते हैं। साल 2015 में रणबीर कपूर की फिल्म जग्गा जासूस भी रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications