मम्मी नीतू ने ली रणबीर की साइड, कहा अभी नहीं होगी शादी
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की शादी को लेकर चाहे कितने ही कयास लगा लिए जाएं लेकिन आपको बता दें, रणबीर की फैमिली अभी उनकी शादी के लिए तैयार नहीं है। लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थी कि रणबीर- कैट शादी कर रहे हैं। पिछले दिनों तो सुनने में ये भी आया था कि मम्मी-पापा यानी कि नीतू और ऋषि कपूर ने उन्हें 2016 में शादी करने के लिए कहा है।

लेकिन रणबीर के फैंस को हम बताना चाहते हैं कि ऐसा कुछ नहीं है। और ये हम नहीं कह रहे, बल्कि यह कहना है खुद नीतू कपूर का। सच पूछा जाए तो नीतू कपूर को भी नहीं पता कि उनके बेटे रणबीर कब शादी करेेगे।
हाल ही में जब नीतू से पूछा गया कि रणबीर की शादी का क्या प्लान है तो उन्होंने कहा, 'जब भी वो तैयार होगा, हम तैयार होंगे। मुझे कुछ नहीं पता। क्योंकि आजकल के बच्चों का कुछ पता नहीं होता कि वो कब तैयार होंगे...कब उन्हें शादी करनी है...वो क्या करना चाहते हैं। लिहाजा, यह फैसला रणबीर के हाथों में है।'
यह भी पढ़ें: एलियन रणबीर, इस फैन ने सबसे पहले देखी थी ये तस्वीर!
साथ ही नीतू कपूर ने कहा कि, 'मां होने के नाते मैं नहीं चाहती कि वो जल्द शादी करें। लेकिन मुझे लगता है कि वो अभी शादी के लिए तैयार नहीं है। शायद वो एक-दो साल तक शादी न करे।' बहरहाल, यह सुनकर रणबीर की फीमेल फैंस तो जरूर खुश हुईं होंगी। आखिर रणबीर बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचेलर जो हैं।


Click it and Unblock the Notifications