अतित को भूल दीपिका ने रणबीर को दोस्त कहा
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक बार फिर से चर्चा है, कारण है उनकी आने वाली फिल्म "यह जवानी है दिवानी" । फिल्म के गाने सुपर हिट हो रहे हैं। अंदर की खबर रखने वालों ने तो यह भी कहना शुरू कर दिया है कि रणबीर-दीपिका के बीच में पुराना वाला प्यार फिर से पनपने लगा है जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपिका ने कहा कि जी नहीं,ऐसा कुछ नहीं हैं।
हम लोगों में अब पुराने जैसा कुछ नहीं हैं। हम अतित को भूल कर काफी आगे बढ़ चुके हैं। इसलिए अब हम केवल दोस्त हैं और कुछ नहीं और ना ही हम अब कभी भी अपने पुराने रिश्तों में वापस लौट सकते हैं।
मालूम हो कि काफी दिन से कहा जा रहा था कि सिद्धार्थ माल्या से ब्रेकअप होने के बाद से दीपिका अकेली हो गयी हैं और पिछली काफी हरकतें बता रही हैं कि वो रणबीर के फिर से करीब आने की कोशिश कर रही है शायद फिल्म "यह जवानी है दिवानी" को साइन करने का भी यही कारण रहा हो। जिस पर चुप्पी तोड़ते हुए दीपिका ने यह सफाई दी है।
हालांकि दोनों ही कह रहे हैं कि वो पुराना सब-कुछ भूल चूके हैं और नये सिरे से दोस्ती का सिलसिला बढ़ा रहे हैं। लेकिन क्या यह मुमकीन है कि कोई अपना पहला प्यार भूल सकता है। लेकिन अंदर की खबर रखने वाले कह रहे हैं कि सेट पर दोनों को साथ देखकर तो नहीं लगता कि यह केवल दोनों दोस्त हैं।
खैर दोनों के मन में क्या है इसके बारे में तो बाद में पता चलेगा लेकिन इतना तय है कि दोनों के रिश्तों की वजह से फिल्म "यह जवानी है दिवानी" को काफी पब्लिसिटी मिल गयी है। मालूम हो कि "यह जवानी है दिवानी" के निर्देशक आर्यन मुखर्जी और निर्माता करण जौहर हैं। यह फिल्म 31 मई को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications