Shocking - कैटरीना कैफ ने रणबीर को बताया अपना बेस्ट फ्रेंड
कैटरीना कैफ ने कहा है कि रणबीर कपूर मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं।
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के रिश्ते के बारे में सभी जानते हैं। कैटरीना कैफ ने कुछ दिनों पहले साफ कह दिया था कि इस बात की संभावना कम है कि वो रणबीर के साथ फिर से काम करेंगी। लेकिन अब कैटरीना कैफ ने कुछ ऐसा बोला है जो सबको शॉक्ड कर देगा।
दरअसल कैटरीना कैफ ने कहा है कि "रणबीर कपूर भले अच्छे निर्माता नहीं हो लेकिन वो मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं।" कैटरीना कैफ का ये बयान रणबीर और कैट के फैन्स के लिए किसी गुड न्यूज से कम नहीं है।

कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर की अगली फिल्म जग्गा जासूस 14 जुलाई को रिलीज हो रही है। कल फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर एक टीनएज की भूमिका निभा रहे हैं जो अपने गुमशुदा पापा को खोजने निकल जाता है।
कैटरीना कैफ इसमें एक पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं। कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर इसके पहले भी अजब प्रेम की गजब कहानी और राजनीति जैसी फिल्मों में साथ नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications