संजय दत्त ने देखा रणबीर की संजू का ट्रेलर, फिर बोल दी इतनी बड़ी बात
राजकुमार हिरानी जिस फिल्म को हाथ लगा देते है फिर वो फिल्म सोना ही उगलती है। हाल ही में राजू हिरानी फिल्म संजू बना के लिए मेहनत कर रहे है और जब से इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है पता चल रहा है कि फिल्म काफी चलने वाली है। बता दें कि फिल्म संजय दत्त के जीवन पर आधारित है और उनका रोल अभिनेता रणबीर कपूर कर रहे है।
इस फिल्म में रणबीर का अभिनय इतना जोरदार है कि संजय दत्त भी उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए। दरअसल संजय दत्त ने फिल्म का ट्रेलर देखा था और कहा कि रणबीर ने बहुत अच्छा काम किया है।इस फिल्म के रिलीज का फिलहाल लोगों को इंतजार है और इसके लिए दीवानगी इंटरनेट पर देखी जा सकती है।

इस फिल्म में संजय दत्त की जिंदगी के हर पहलू को खोलकर रख दिया गया है और वो राज भी सामने आए है जो कि आप नहीं जानते होगे।
राजकुमार हिरानी के मुताबिक उन्होने चीजो को बिल्कुल भी नहीं बदला है और जैसा है वैसा ही आपके सामने परोसा है। राजू कहते है कि ऐसा नहीं है कि मैने संजू के जीवन के सिर्फ वो पहलू आपके सामने रखे है जो कि सही है..
बल्कि वो पहलू भी आपके सामने रखे है जिनके बारे में आप बिल्कुल भी नहीं जानते है और जो कि संजू ने गलत भी किया है। इस फिल्म में काफी अच्छे कलाकार आपको देखने को मिलेगे और मनीषा कोईराला इस फिल्म में संजू की मां नरगिस का रोल कर रही है।
इसके अलावा दिया मिर्जा और सोनम कपूर भी नजर आने वाली है। सूत्रों की मानें तो फिल्म में अनुष्का शर्मा जर्नलिस्ट बनी नजर आएंगी। जाहिर है फिल्म को लेकर फैंस और भी बेसब्र हो चुके हैं।
फिल्म को रिलीज होने में अभी डेढ़ महीने का वक्त है। फिल्म को लेकर क्रेज देखकर उम्मीद जा रही है कि फिल्म 300 करोड़ क्लब में एंट्री लेगी। इतना तो तय है कि फिल्म 29 जून को रिलीज होकर कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications












