दत्त Vs टाईगर: सलमान से टक्कर को लेकर नर्वस हो चुके हैं रणबीर!
सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है 2017 की क्रिस्मस रिलीज़ के लिए अनाउंस की जा चुकी है और अब बिल्कुल निडर होकर, रणबीर कपूर भी अपनी फिल्म दत्त बायोपिक उसी तारीख पर लेकर आ रहे हैं। लेकिन अब वो नर्वस हो गए।
रणबीर कपूर दत्त बायोपिक में जी जान से जुटे हुए हैं। उन्हें भी पता है कि अगर इस बार वो फेल हुए तो बॉलीवुड में उनका चांस खत्म होने की पूरी संभावना है। ऊपर से उन्होंने सलमान खान से बिना डरे, दत्त को टाईगर ज़िंदा है के साथ रिलीज़ करने का प्लान भी बना लिया था।
लेकिन अब लगता है कि राजकुमार हिरानी के इस क्लैश के फैसले से रणबीर कपूर नर्वस होना शुरू हो गए हैं। और सलमान खान से डरना लाज़िमी है भी लेकिन रणबीर अपने मन में कुछ ऐसी बातें गढ़ते जा रहे हैं, जिसकी ज़रूरत नहीं है।

दरअसल हाल ही में रणबीर कपूर को दत्त लुक में देखकर सब चौंक गए। उनका वज़न बढ़ चुका है और चलने का स्टाइल से लेकर बातचीत के ढंग तक, सब कुछ संजय दत्त जैसा हो चुका है।
जहां रणबीर फैन्स ने इसकी खुलकर तारीफ की वहीं कुछ फैन्स ऐसे भी थे जिन्होंने इस लुक को जमकर कोसा। और ये सारी निगेटिव बातें रणबीर कपूर तक पहुंच गईं, जिन्हें लगा कि शायद उनका लुक काम नहीं कर रहा है।
लेकिन रणबीर कपूर को वापस अपना कॉन्फिडेंस लाने की ज़रूरत है क्योंकि जितनी मेहनत वो इस रोल के लिए कर रहे हैं वो शानदार है और उनके काम में उनकी मेहनत झलक रही हैं।
इसलिए हमारी तरफ से उन्हें ऑल द बेस्ट, क्योंकि कहीं ना कहीं, सभी को ये उम्मीद है कि इस साल रणबीर कपूर पासा पलट सकते हैं!
हालांकि रणबीर ने बताया है कि संजय दत्त बायोपिक से वो चाहते हैं कि लोग सीखें, क्या नहीं करना है, पर लोग इन 10 सवालों के जवाब ज़रूर ढ़ूंढेंगे -


Click it and Unblock the Notifications