Oooo.. तो 'ऱॉय' के पीछे है इस हॉलीवुड फिल्म का हाथ
बॉलीवुड के रॉकस्टार 'रॉय' रणबीर कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म में अपने किरदार के लिए हॉलीवुड फिल्म से प्रेरणा ली है। खबरों के अनुसार, रणबीर को फिल्म 'रॉय' के लिए हॉलीवुड एक्टर मैट डेमन की फिल्म 'गुड विल हंटिंग' को फॉलो करने के लिए कहा गया है।

रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉय' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रणबीर कपूर के टफ लुक की अभी से तारीफ हो रही है। बताया जाता है कि जब निर्देशक विक्रमजीत सिंह ने उन्हें फिल्म के लिए अप्रोच किया तो रणबीर को स्क्रिप्ट और किरदार पसंद आया था लेकिन वो इस बात को लेकर पक्के नही थे कि वह यह किरदार अच्छे ढ़ंग से निभा पाएंगे।
रणबीर ने विक्रमजीत से कुथ समय मांगा। तब निर्देशक ने उन्हें हॉलीवुड अभिनेता मैट डेमन की फिल्म देखने को कहा। जिससे रणबीर को काफी मदद मिली। इस फिल्म को देखने के बाद ही रणबीर मानसिक तौर पर इस फिल्म के लिए तैयार हो पाए।
विक्रमजीत सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म रॉय में रणबीर कपूर के अलावा जैकलीन फर्नाडीस और अर्जुन रामपाल ने भी मुख्य भूमिका निभायी है। यह फिल्म अगले वर्ष प्रदर्शित होगी।


Click it and Unblock the Notifications