Ranbir Kapoor Police: एनिमल के बाद पुलिस बने रणबीर कपूर के लुक का भौकाल, भुल जाएंगे सिंघम और सिंबा

Ranbir Kapoor Police First Look: डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल से फैंस का दिल जीतने वाले एक्टर रणबीर कपूर एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर भौकाल काटने के लिए तैयार हैं। इस समय सोशल मीडिया पर रणबीर की अनसीन तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वह पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि उनके साथ इन फोटो में डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी दिखाई दे रहे हैं।
ऐसे में माना जा रहा है कि हर किरदार में जान फूंक देने वाले रणबीर कपूर अब पुलिस के किरदार में सिंघम और सिंबा की भी छुट्टी करने को तैयार हैं। एनिमल के बाद हर कोई रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
इस बीच रणबीर की लेटेस्ट फोटो सामने आई हैं, जिनको देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ने वाली है। दरअसल फिल्मीज्ञान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर रणबीर कपूर और रोहित शेट्टी की अनसीन फोटो को शेयर किया है। इन तस्वीरों में रणबीर पुलिस की यूनीफॉर्म में नजर आ रहे हैं।
एक्टर का सिंघम लुक काफी शानदार लग रहा है। इन फोटो को देखकर ये कयास लग रहे हैं कि रणबीर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्सरी का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि इस बात का अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती। कुछ फैंस का मानना है कि उनकी ये फोटो किसी ऐड फोटोशूट के दौरान की हैं।
फिल्म 'एनिमल' रणबीर कपूर के फिल्मी करियर की सबसे शानदार फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 547 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड इस मूवी ने अब तक 894 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके साथ ही एनिमल एक्टर की करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है।


Click it and Unblock the Notifications

