'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' के बाद रणबीर कपूर 'किशोर कुमार' की बायोपिक से मचाएंगे धमाल- फुल डिटेल !
फिल्म 'बर्फी' में अनुराग बसु और रणबीर कपूर ने पहली बार काम किया। दोनों का काम दर्शकों को काफी पसंद आया और फिल्म को फैंस का भरपूर प्यार मिला। एक बार फिर इस जोड़ी की फिल्म दर्शकों को देखने को मिल सकती है। दरअसल डायरेक्टर अनुराग बसु ने हाल में ही मीडिया से बातचीत में कहा कि वह किशोर कुमार की बायोपिक पर काम शुरू करने वाले हैं। इससे पहले भी वह इस फिल्म की चर्चा कर चुके हैं लेकिन फिल्म होल्ड पर चली गई।
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुराग बुस बॉलीवुड के लीजेंड किशोर कुमार पर फिर काम शुरू करेंगे और इस पर फिल्म जरूर बनाएंगे। इस बातचीत में अनुराग बसु ने संकेत दिए कि वह रणबीर कपूर को लीड रोल के तौर पर कास्ट कर सकते हैं। हालांकि ये दोनों के शेड्यूल और समय पर निर्भर करेगा।
ranbir kapoor role kishore kumar biopic anurag basu movie film रणबीर कपूर अनुराग बसु बायोपिक फिल्म किशोर कुमार


Click it and Unblock the Notifications