रणबीर कपूर ने पत्नी आलिया भट्ट के बिना ही किया बप्पा का विसर्जन, नीतू कपूर ने दिया बेटे का साथ

Ranbir Kapoor immersed ganpati without wife Alia Bhatt: गणेश उत्सव के खास दिनों को हर कोई मनाता है। आम हो या खास धूमधाम से लोग बप्पा का स्वागत करते हैं और धूमधाम से ही विदाई भी करते हैं। सलमान खान हों, अर्पिता खान हों, तमन्ना भाटिया हों या शिल्पा शेट्टी कई सितारों ने अपने घर पर बप्पा का स्वागत किया और विसर्जन किया। वहीं अब रणवीर कपूर पांचवें दिन बप्पा की विदाई करते नजर आ रहे हैं। कुर्ता पायजामा में रणबीर कपूर का लुक तो काफी अट्रैक्टिव लगा, लेकिन रणबीर को बप्पा के विसर्जन में अकेला देख फैन्स काफी निराश हुए।
बप्पा का विसर्जन करने आए रणबीर कपूर
जी हां, गणपति विसर्जन के मौके पर हर बार की तरह इस बार भी नीतू कपूर कलश पकड़ी नजर आईं और रणबीर कपूर बप्पा को अपनी गोद में उठाकर उन्हें विदा करते नजर आ रहे हैं। कपूर परिवार ने इस बार भी धूमधाम से बप्पा की विदाई की, लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी आलिया भट्ट नजर नहीं आईं। आलिया का पति रणबीर के साथ ना होना फैन्स को काफी खटक रहा है। पिछली बार आलिया अपने प्रोजेक्ट के काम से विदेश गई हुई थीं, लेकिन इस बार आलिया मुंबई में ही हैं, लेकिन फिर भी वह इस खास मौके पर नजर नहीं आईं।
यूजर्स ने आलिया को किया ट्रोल
रणबीर कपूर के इस वीडियो को देख यूजर्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आपकी पत्नी आलिया कहां हैं इस खास मौके पर तो उन्हें साथ होना चाहिए था। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ना आलिया हैं और ना राहा कम से कम साथ तो आना चाहिए था। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- आलिया कभी भी विसर्जन या पूजा के काम में नजर नहीं आती हैं।
इन प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं रणबीर कपूर
वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'रामायण' को लेकर जमकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के लिए रणबीर जमकर तैयारियां कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा रणबीर के पास 'ब्रह्मास्त्र 2' और 'अंदाज अपना अपना 2' है।


Click it and Unblock the Notifications