Ranbir Kapoor के सामने सेल्फी के लिए चिल्लाती रहीं महिला फैंस, किया इग्नोर और..

अक्सर देखा जाता है कि अपने पसंदीदा कलाकार को देखकर फैंस पागल हो जाते हैं और उनके एक सेल्फी के लिए कहते हुए दिख जाते हैं। हालांकि हर बार उनको ऐसा नहीं मिलता है और कई बार तो निराशा भी हाथ लगती है। इसका एक कारण ये भी होता है कि स्टार कई बार थके हुए होते हैं।
इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अभिनेता रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो आपको दिखेगा कि रणबीर कपूर चलते हुए चले जा रहे हैं और उनको कुछ महिला फैंस ने घेर रखा है। इस दौरान ये महिला फैंस लगातार रणबीर कपूर से गुजारिश कर रही हैं कि वो उनके साथ एक सेल्फी ले रहे हैं।
हालांकि रणबीर कपूर जो कि कैप और मास्क लगाए हुए हैं वो कुछ कहते हैं और पूरी तरह से महिलाओं को इग्नोर करते हुए निकल जाते हैं और लपककर अपनी गाड़ी में बैठ जाते हैं।
इसके बाद भी फोटोग्राफर्स और फैंस चिल्लाते रहते हैं लेकिन रणबीर किसी के साथ भी तस्वीर नहीं लेते हैं और ना ही कैमरे के लिए पोज करते हैँ। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं और रणबीर कपूर को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि रणबीर कपूर की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है।
बता दें कि अभिनेता कुछ समय पहले पिता बने हैं और लगातार अपनी फिल्मों को लेकर बिजी हैं। हाल ही में उनको तू झूठी मैं मक्कार में श्रद्धा कपूर के साथ देखा गया था और लोगों को फिल्म काफी पसंद आई थी। इस साल वो कुछ और शानदार प्रोजेक्ट्स के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो ब्रह्मास्त्र के अगले पार्ट को लेकर भी खबरों का हिस्सा है।


Click it and Unblock the Notifications