बेटी राहा को सीने से चिपकाए आनन-फानन में निकले रणबीर कपूर, लोगों को हुई टेंशन बोलें- बच्ची ठीक तो है ना...

ranbir kapoor

Ranbir Kapoor Spotted: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी बेटी राहा कपूर की परवरिश कर रहे हैं। इसके साथ ही इस कपल ने पैपराजी ने अपनी बेटी का चेहरा ना रिवील करने की गुजारिश की है। इसी बीच अब हाल ही में रणबीर कपूर को उनकी बेटी राहा कपूर के साथ पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान रणबीर कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सामने आए इस वीडियो में रणबीर कपूर बेटी को सीने से चिपकाए जल्दी बाजी में गाड़ी में बैठते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उनके आस पास काफी हैवी सिक्योरिटी भी दिखाई दे रही हैं। ऐसे में कमेंट सेक्शन में उनके फैंस जरा टेंशन में दिखाई दे रहे हैं और सवाल कर रहे हैं कि राहा की तबीयत तो ठीक है ना?

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणबीर ने राहा को अपने सीने से चिपकाया हुआ था और उसके चेहरे को छुपाते हुए वह अपनी कार में जाकर बैठ गए।

रणबीर कपूर अब तक अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन में बिजी थे। 8 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म के लिए रणबीर ने कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। रणबीर को जैसे ही बिजी शेड्यूल से वक्त मिला, वह तुरंत ही राहा से मिलने पहुंच गए। रणबीर ने बड़े प्यार से अपनी लाडली को सीने से चिपकाया हुआ था। नए-नए पापा बने रणबीर कपूर के इस अंदाज को देख फैन्स भी दिल हार बैठे।

बता दें कि हर किसी को रणबीर कपूक की बेटी की पहली झलक का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है लेकिन इस कपल ने कहा है कि जब तक सही समय आने पर वो अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाते कोई भी उनकी बेटी का चेहरा ना रिवील करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X