मां नीतू कपूर के सामने रणबीर कपूर ने थामा आलिया भट्ट का हांथ- तुरंत वायरल हुई तस्वीर
Recommended Video
Alia Bhatt goes on dinner with Ranbir Kapoor with his Mother Neetu Kapoor,Check out | FilmiBeat
सुपरस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस समय शादी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं और दोनो ने अपने रिश्ते का आधिकारिक एलान भी काफी पहले कर दिया था। रणबीर और आलिया की कोई भी तस्वीर जब सामने आती है तो वो काफी ज्यादा वायरल होती है। इस समय भी आलिया और रणबीर की एक तस्वीर ने सामने आकर धमाका कर दिया है। इसमें आप देखेगें कि आलिया और रणबीर के साथ नीतू कपूर रेस्त्रां में बैठी नजर आ रही हैं।
साथ ही आलिया ने रणबीर का हाथ पकड़ा हुआ है। और नीतू कपूर के साथ फोटो में पोज देती नजर आ रही हैं। दोनों एक ओर जहां प्राइवेट टाइम स्पेंड कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर परिवार संग भी घुल-मिल रहे हैं। दोनों का ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर इस महीने कर सकते हैं शादी? वायरल तस्वीरों ने चौंकाया!


Click it and Unblock the Notifications