माधुरी संग मटक कर खुश हैं रणबीर
बॉलीवुड के जाने माने एक्टर और लाखों दिलों की धड़कन रणबीर कपूर ने हाल ही में बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ अपनी आने वाली फिल्म ये जवानी है दीवानी के एक डांस नंबर पर डांस किया है। रणबीर कपूर इस डांस परफॉर्मेंस के बाद से माधुरी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। रणबीर कपूर का कहना है कि माधुरी दीक्षित गजब की एक्ट्रेस हैं और उनके साथ स्टेज पर डांस करके वो काफी खुश हैं और उत्साहित भी।
30 वर्षीय रणबीर कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "माधुरी महान हैं और मुझे इस बात की खुशी है कि मुझे उनके साथ नृत्य करने का अवसर मिला। वह बेहद प्रतिभावान, मेहनती हैं तथा हमेशा समय पर आती थीं।" रणबीर कपूर और माधुरी दीक्षित के इस डांस नंबर को लेकर पहले भी कई सारी खबरें आ चुकी हैं। लेकिन रणबीर कपूर और माधुरी के इस डांस नंबर के शुट हो जाने के बाद तो लोगों को पूरी तरह से यकीन हो गया और खुद रणबीर को भी यकीन हो गया कि वाकई उन्हें माधुरी जैसी बेहतरीन डांसर औऱ एक्ट्रेस के साथ कदम से कदम मिलाने का चांस मिला।
रणबीर कपूर ने पहले भी कई बार इस खबर के बारे में बात करने पर कहा था कि माधुरी दीक्षित को वो बचपन से पसंद करते थे और वो उनका पहला क्रश थीं। रणबीर ने यहां तक कहा था कि माधुरी दीक्षित के साथ डांस करने को लेकर वो जितना उत्साहित हैं उतना ही डरे हुए भी हैं क्योंकि माधुरी दीक्षित एक गजब की डांसर हैं और रणबीर को उनके साथ डांस करने में भी डर लग रहा था। अयान मुखर्जी की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' 31 मई को प्रदर्शित होगी तथा इसमें रणबीर की नायिका दीपिका पादुकोण हैं।


Click it and Unblock the Notifications
