..................... 'दामाद जी' हुए ट्रोल तो ढाल बन गए 'ससुर जी', रणबीर कपूर को बुरा भला कहने पर सामने आए महेश भट्ट? Ranbir Kapoor got trolled on animal Movie, father-in-law Mahesh Bhatt defends him like this - Hindi Filmibeat

'दामाद जी' हुए ट्रोल तो ढाल बन गए 'ससुर जी'? रणबीर कपूर को बुरा भला कहने पर सामने आए महेश भट्ट!

ranbir kapoor mahesh bhatt

Mahesh Bhatt Defends Ranbir Kapoor- रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल जब रिलीज हुई थी तो इस फिल्म को लेकर मिले जुले रिसपॉन्स लोगों को दिए थे। लेकिन कई लोगों का कहना था कि इस तरह की फिल्में समाज के लिए सही नहीं है।

रणबीर कपूर ने एक निडर लड़के का किरदार निभाया था जो कि शराब पीता है, स्कूल में बंदूक लेकर जाता है और धड़ाधड़ गोलियां चलाता है, पत्नी के अलावा दूसरी महिला के साथ भी रिश्ते रखता है।

रणबीर कपूर को तब से ही ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। अब इस मामले में उनके ससुर जी महेश भट्ट की एंट्री हुई है और उन्होने दामाद जी की ट्रोलिंग को डिफेंड किया है।

क्या बोले महेश भट्ट?

महेश भट्ट ने कहा है, ''इंडस्ट्री में आपको पॉजिटिव और नेगेटिव रिस्पॉन्स मिलते हैं और हर स्टार को इसके लिए तैयार रहना चाहिए। जो भी होता है वो सब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा है। यह एक ब्लड स्पोर्ट है। यहां कुछ लोग आपको सेलिब्रेट करेंगे और कुछ आपके गिरने को सेलिब्रेट करेंगे। तो ये सब हिस्सा है इंडस्ट्री का। लोग तो आपको जज करते हैं और ये रास्ता आपने खुद ही चुना है।'' उनका ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर कई तरह की बातें कर रहे हैं।

रामायण को लेकर बिजी

रणबीर कपूर इस वक्त नितेश तिवारी की रामायण को लेकर बिजी हैं और फैंस इसके लिए काफी उत्साहित हैं। दर्जनों सितारों से सजी रामायण की शूटिंग शुरु हो चुकी है। लेकिन अब वही हुआ है जिसका डर था। फिल्म के सेट पर तमाम सुरक्षा के बावजूद रणबीर कपूर और साईं पल्लवी का फर्स्ट लुक लीक हो गया है। तस्वीर में आप देखेंगे कि रणबीर कपूर जो कि राम का किरदार निभा रहे हैं वो साई पल्लवी (सीता) के साथ टहलते हुए नजर आ रहे हैं।

Read more about: ranbir kapoor mahesh bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X