एनिमल की स्क्रिप्ट सुनते ही रणबीर कपूर की हो गई थी ऐसी हालत? बोले- बाथरूम की तरफ भागा और...

ranbir kapoor, animal

Ranbir Kapoor On Animal Script- एनिमल का ट्रेलर देखकर आप साफ समझ में आ गया होगा कि रणबीर कपूर ने इतनी मारकाट किसी फिल्म में नहीं की है। इस वक्त उन्होने इस फिल्म की नैरेशन के दौरान की एक घटना का जिक्र किया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

पता चला है कि संदीप वंगा रेड्डी जब उनकी स्क्रिप्ट सुना रहे थे तो वो काफी डर गए थे। रणबीर कपूर इस दौरान तेलुगु सुपरस्टार नंदामुरी बालकृष्ण के साथ बात कर रहे थे। रणबीर ने बताया कि, स्क्रिप्ट सुनने के बाद वो सीधे बाथरूम की तरफ भागे थे वहां पर करीब पांच से छह मिनट बिताए थे।

ये सब देखकर फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा घबरा गए थे। रणबीर बोले, "मुझे लगता है कि जब संदीप सर मुझे कहानी सुनाने आए थे तो इसका टाइटल काफी ज्यादा अलग था। लेकिन जब मैने कहानी सुन ली तो मैने उनसे कहा, 'सर, एक मिनट।'

मैं बाथरूम गया और पांच मिनट तक बाहर नहीं आया।'' रणबीर कपूर ने आगे कहा कि, "मैं इस किरदार से काफी डर रहा था क्योंकि ऐसे किरदार मेरे द्वारा नहीं किए गए थे, ये काफी अलग था। मैं उनका शुक्रगुजार हूं कि ऐसे किरदार को निभाने का मौका मुझे मिला है।

बहुत से निर्देशक मुझे इस तरह की भूमिकाओं में नहीं देखते हैं। संदीप बाहर सिगरेट पी रहे थे, उनको लगा था कि मैं घबरा गया हूं।'' रणबीर कपूर ने जैसे ही ये खुलासा किया लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना हैं।

'एनिमल' एक सिनेमैटिक वाइल्डफायर है जो निश्चित रूप से आपको एक ऐसे दायरे में ले जाएगी जहां रोमांच और जुनून टकराते हैं। यह थ्रिलर ड्रामा भूषण कुमार द्वारा निर्मित है। फिल्म 1 दिसंबर को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम में रिलीज के लिए तैयार है।

एनिमल का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया गया है। फिल्म में बॉबी देओल ने विलेन का किरदार निभाया है।

Read more about: ranbir kapoor animal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X