शराब छिड़कते हुए 'जय माता दी' का नारा लगाकर बुरी तरह फंसे रणबीर कपूर, पुलिस थाने में दर्ज हुई...

ranbir kapoor

Ranbir Kapoor Police Complaint- क्रिसमस के मौके पर रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उनको जय माता दी का नारा लगाते हुए देखा गया। अब इस वीडियो के चलते काफी बवाल मचा हुआ है और रणबीर कपूर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है।

खबरें हैं कि इसको लेकर रणबीर कपूर के खिलाफ पुलिस थाने में एक शिकायत भी दर्ज की गई है। इस शिकायतकर्ता का नाम संजय तिवारी है और उन्होने के घाटकोपर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है।

संजय तिवारी का कहना है कि अभिनेता ने "जय माता दी" बोलते हुए केक पर शराब डालते और आग लगाते हुए दिखाया गया है। तिवारी का दावा है कि हिंदू धर्म में, पारंपरिक रूप से अन्य देवताओं से पहले अग्नि देवता का आह्वान किया जाता है,

और कपूर और उनके परिवार ने जानबूझकर एक अलग धार्मिक त्योहार के जश्न में नशीले पदार्थों का इस्तेमाल किया, जबकि वे दूसरे धर्म का त्योहार भी मनाते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि 'जय माता दी' के नारे के बाद केक में आग लगाने की हरकत से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद लोग चौंक गए हैं और देखने वाली बात होगी कि सोशल मीडिया पर स्टार किस तरह से रिएक्ट करते हैं। पता चला है कि, मामले में अभी तक कोई (एफआईआर) दर्ज नहीं की गई है। रणबीर कपूर की तरफ से भी इसको लेकर किसी तरह को कोई बयान नहीं आया है।

गौरतलब है कि रणबीर कपूर ने जब ये किया था तो उस वक्त घर के कई सदस्य मौजूद थे। वायरल वीडियो ने लोगों को वास्तव में तब हैरान कर दिया था जब रणबीर कपूर ने वाइन डालते हुए जय माता दी का नारा लगाया था। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..

Read more about: ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X