मालदीव की वेकेशन छोड़ राजीव कपूर के अंतिम संस्कार में पहुंची आलिया भट्ट, रणबीर कपूर संग सामने आईं PICS

रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के भाई राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने की वजह से मंगलवार को मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। रणबीर कपूर के चाचा की खबर पाते ही उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट तुरंत मुंबई पहुंच गई हैं। आलिया भट्ट चंद घंटों में मालदीव से पहली फ्लाइट लेकर मुंबई पहुंची और मुंबई आते ही चंद मिनटों में राजीव कपूर के घर पहुंची। बता दें 58 साल की उम्र में कपूर खानदान के राजीव कपूर को इंडस्ट्री में फेम राम तेरी गंगा मैली हो गई से मिला था।

आलिया भट्ट की मुंबई एयरपोर्ट से भी तस्वीरें सामने आई हैं तो वहीं राजीव कपूर के घर के बाहर भी वह स्पॉट हुईं। रणबीर कपूर और नीतू कपूर पहले ही यहां पहुंच चुके थे। बता दें पिछले कुछ समय से आलिया भट्ट कपूर परिवार के बेहद करीब हैं। वह सुख दुख में हमेशा रणबीर कपूर के साथ खड़ी रहती हैं। कहा तो ये भी जाता है कि शादी जैसी ऑफिशियल रस्में बाकि हैं वरना रणबीर कपूर के परिवार ने आलिया भट्ट को बहू के रूप में मान रखा है।

Recommended Video

Rajiv Kapoor Funeral; Shahrukh Khan, Alia, Ranbir संग कई सितारों ने किए अंतिम दर्शन |FilmiBeat
रणबीर कपूर करते दिखे आलिया भट्ट का इंतजार

रणबीर कपूर करते दिखे आलिया भट्ट का इंतजार

रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट हाल में ही दोस्तों संग छुट्टियां मनाने मालदीव पहुंची थी। लेकिन इस दुखद खबर को सुन वह तुरंत वापस लौट आईं। आते ही वह सीधे राजीव कपूर के घर पहुंची। इससे पहले उनकी मां सोनी राजदान ने भी सोशल मीडिया पर दुख जताया था।

तारा सुतारिया भी पहुंची

तारा सुतारिया भी पहुंची

अदार जैन की रियूमर्ड गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया भी राजीव कपूर के अंतिम संस्कार में पहुंची।

एयरपोर्ट पर इस तरह दिखीं आलिया भट्ट

एयरपोर्ट पर इस तरह दिखीं आलिया भट्ट

मालदीव की वेकेशन को आनन फानन में छोड़कर अकेली ही आलिया भट्ट मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉर्ट हुईं। इस दौरान वह शॉर्ट्स में दिखीं जबकि तुरंत कुछ देर बाद वह कपूर परिवार के घर सूट में पहुंची।

नीतू कपूर ने दी थी जानकारी

नीतू कपूर ने दी थी जानकारी

नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर सबसे पहले कंफर्म कर दिया था कि राजीव कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों व फैंस ने भी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया था।

अरमान जैन और आदर जैन

अरमान जैन और आदर जैन

राज कपूर की बेटी रीमा जैन के दोनों बेटे अरमान जैन और आदर जैन भी नजर आए।

बबीता कपूर

बबीता कपूर

करिश्मा कपूर और करीना कपूर की मां बबीता भी दिखीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X