ऋषि कपूर के निधन पर बोलीं आलिया भट्ट- 'शानदार योद्धा और पिता थे अंकल', रणबीर-नीतू संग शेयर की तस्वीर
ऋषि कपूर के निधन की खबरों ने कपूर परिवार, फिल्म जगत, देश व फैंस को तोड़ दिया है। इस सदमे से उभर पाना बेहद मुश्किल है। इस मुश्किल घड़ी में सबसे ज्यादा कपूर परिवार के नजदीक जो नजर आया वह थीं आलिया भट्ट। सारा दिन अस्पताल फिर अंतिम संस्कार और फिर रणबीर कपूर को संभालने उनके घर पहुंची। रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट जिन्हें लेकर खूब अफवाहें थीं कि वह कपूर परिवार बहू बनने वाली हैं। लेकिन ये सब अधूरा रह गया और एकलौते बेटे की शादी देखे बिना ही ऋषि कपूर दुनिया को अलविदा कह गए।
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर और नीतू की तस्वीर शेयर की। साथ ही एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। वैसे तो इंडस्ट्री में तमाम लोगों ने दुख जाहिर किया और दिग्गज अभिनेता को श्रद्धाजंलि दी। वहीं आलिया भट्ट ने भी दुखी मन से सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया।
ranbir kapoor girlfriend alia bhatt photo rishi kapoor death ऋषि कपूर निधन आलिया भट्ट फोटो रणबीर कपूर


Click it and Unblock the Notifications