रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को पहली एनिवर्सरी पर दिया इतना महंगा तोहफा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Ranbir Kapoor gift to Alia Bhatt on Anniversary: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने हाल ही में 14 अप्रैल को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई है। अपनी शादी की पहली सालगिरह पर आलिया भट्ट ने कुछ अनदेखी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट रोमांटिक अंदाज में नजर आए।
साथ ही उन्होंने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी डे'। लेकिन, खास बात यह है कि अपनी पहली एनिवर्सरी को हैप्पी डे बनाने में वाकई रणबीर कपूर ने कोई कसर नहीं छोड़ी। शादी की पहली सालगिरह को खास बनाने के लिए रणबीर कपूर मुंबई लौटे। इस दौरान एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर के हाथ में शॉपिंग बैग भी नजर आया।
मशहूर पापाराजी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल (@manav.manglani) पर रणबीर कपूर का वीडियो शेयर किया जिसमें एयरपोर्ट पर वो हाथों में शॉपिंग बैग लिए नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स का मानना है कि रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के लिए चैनल स्लिंग बैग खरीदा है।
वहीं, यूजर्स ने रणबीर कपूर के हाथों में बैग देखने के बाद इसकी कीमत का अंदाजा लगाना शुरू कर दिया। वहीं, एनिवर्सरी वाले दिन शाम में ही आलिया भट्ट पिंक कलर के साथ बैग के साथ स्पॉट किया गया। इसके बाद यूजर्स ने बैग की कीमत 10 लाख बताई है। लोगों ने अनुमान लगाया कि यह आलिया भट्ट का वही बैग है जो रणबीर कपूर लेकर आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications