..................... Ranbir Kapoor gave the right relationship advice to Deepika Padukone - Hindi Filmibeat

कई लड़कियों को धोखा देने वाले अभिनेता ने जब कहा,- किसी दूसरी लड़की के लिए गर्लफ्रेंड को छोड़ना गलत है तो...

Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी नई नई गर्लफ्रेंड्स बनाने में रणबीर कपूर का नाम हमेशा ही सबसे आगे रहता था, खैर अब तो एक्टर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। परंतु एक वक्त पर रणबीर कपूर को बॉलीवुड का सांवारिया कहा जाता था। इसी बीच सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह दीपिका पादुकोण को रिश्ते को लेकर सही सलाह देते हुए दिख रहे हैं।

रणबीर कपूर की शादीशुदा जिंदगी-

आलिया भट्ट के साथ साल 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधने से पहले रणबीर कपूर का नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। वह कटरीना कैफ से लेकर दीपिका पादुकोण तक जैसी टॉप एक्ट्रेसेज को डेट कर चुके हैं। हालांकि, अब रणबीर कपूर अपनी शादीशुदा लाइफ में खुश हैं और उनकी और आलिया की एक प्यारी सी बेटी राहा है।

रणबीर कपूर का पुराना वीडियो-

अभिनेता रणबीर कपूर का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह चीटिंग को लेकर और अपनी गर्लफ्रेंड को किसी और के लिए छोड़ने पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस पुराने वीडियो में जो चीज लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है, वह है दीपिका पादुकोण का रिएक्शन।

ये वीडियो उस समय का है, जब रणबीर-दीपिका ने ब्रेकअप के बाद फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में पहली बार साथ काम किया था। इस दौरान रणबीर कपूर से एक फैन ने ये पूछा कि क्या वह अपनी असल गर्लफ्रेंड को किसी दिल्लीवाली गर्ल के लिए छोड़ सकते हैं।

जिसका जवाब देते हुए रणबीर कपूर ने तुरंत कहा, "मेरी कोई दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड नहीं है। लेकिन मुझे नहीं लगता है कि अपनी गर्लफ्रेंड को किसी और लड़की के लिए छोड़ना बिल्कुल भी सही है। मुझे लगता है ये पूरी तरह से सिचुएशन पर डिपेंड करता है"।

सोशल मीडिया यूर्जस का रियक्शन-

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर के वीडियो पर जिस तरह से रिएक्शन दिया, वह हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "हिम्मत तो देखो, दीपिका पादुकोण के सामने ये बात कह रहा है"। दूसरे यूजर ने लिखा, "कथनी और करनी में फर्क होता है"। अन्य यूजर ने लिखा, "दीपिका पादुकोण के एक्सप्रेशन तो देखो कोई"।

Read more about: ranbir kapoor deepika padukone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X