किसके लिए वजन बढ़ा रहे हैं रणबीर कपूर!
जी नहीं, कैटरीना कैफ के लिए नहीं, बल्कि रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म के लिए वजन बढ़ाने वाले हैं। आपको बता दें, डाइरेक्टर राजकुमार हिरानी संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। जिसमें संजय दत्त का किरदार रणबीर अदा करेंगे। लिहाजा, अब रणबीर को संजू बाबा जैसा दिखने के लिए थोड़ी मेहनत तो करनी ही पड़ेगी।

रणबीर इस फिल्म में संजय की तरह दिखने के लिए अपना वजन बढाने वाले हैं। फिल्म के निर्देशक हिरानी ने काफी पहले ही यह बात कही थी कि उन्हें रणबीर में युवा संजय दत्त की झलक दिखाई पड़ती है। इसीलिए संजय का किरदार रणबीर के अलावा कोई नही निभा सकता। हिरानी कहते हैं, 'रणबीर उस समय के संजय दत्त के तरह दिखते हैं जब संजय की फिल्म 'रॉकी' रिलीज हुई थी। वहीं उस फिल्म के बाद संजय का वजन बढ़ता गया इसलिए रणबीर को वजन बढ़ाने की जरूरत है।'
संजय दत्त की इस बॉयोपिक को लेकर हिरानी बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि संजय ने अपनी इस छोटी सी जिदंगी में कई किरदार जी लिए हैं। आपको बता दें, संजय ने हिरानी को 25 दिनों तक अपनी जि़ंदगी की कहानी सुनाई, जिसे हिरानी पूरी ईमानदारी के साथ लिख रहे हैं। संजय दत्त और हिरानी काफी अच्छे दोस्त भी हैं और संजय अब तक हिरानी की सभी फिल्मों में अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। लिहाजा, यह देखना दिलचस्प होगा कि हिरानी कितनी सच्चाई के साथ संजय की जिंदगी से लोगों को रूबरू कराते हैं।
वहीं, इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर भी खासा उत्साहित हैं। रणबीर पहली बार किसी बॉयोपिक में काम करते दिखेंगे। फिलहाल रणबीर अपनी आगामी फिल्म 'रॉय' का लेकर व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications