..................... Brahmastra प्रमोशन के नाम पर भड़के रणबीर कपूर Ranbir Kapoor furious in the name of Brahmastra promotion, said 'i am going to become father' - Hindi Filmibeat

Brahmastra प्रमोशन के नाम पर भड़के Ranbir Kapoor, बोले 'अब नहीं करूंगा, बाप बनने वाला हूं'- Video

brahmastra

अयान मुखर्जी की धमाकेदार फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई और इसने रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। हालांकि रणबीर कपूर अब एक बात से बेहद नाराज हैं और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल रणबीर कपूर अब ब्रह्मास्त्र का प्रमोशन नहीं करना चाहते हैं और इससे वो पूरी तरह से थक चुके हैं। वीडियो में वो किसी से बात कर रहे हैं और उनका कहना है कि अब मैं बाप बनने वाला हूं, क्या ब्रह्मास्त्र की प्रमोशन ही करता रहूंगा?

जी हां, रणबीर कपूर का ये वीडियो आलिया भट्ट ने साझा किया है। इस वीडियो में रणबीर कपूर कह रहे हैं, ''नहीं भाई हो गया, I am done with brahmastra promotion, ब्रह्मास्त्र तो डिज्नी प्लस hotstar पर आ रही है,

इसका मतलब है और प्रमोशन। इतना तो आलिया ने फिल्म में शिवा शिवा नहीं बोला होगा, जितना उसने केसरिया गाना गाया है, खुद dance करके भूत बन चुका हूं मैं, आलिया की आवाज़ बैठ चुकी है।

मैं बाप बनने वाला हूं और ये मेरे जीवन का सबसे बड़ा लम्हा है। अब क्या मैं सबको व्हाट्सएप पर बोलूं की ब्रह्मास्त्र अब ओटीटी पर आ रही है।'' दरअसल ये एक प्रमोशनल वीडियो है और इसमें बताया जा रहा है कि फिल्म ब्रह्मास्त्र अब हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।

इस वीडियो को लेकर चर्चा हो रही है और फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म में आलिया- रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X